Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : जंगली जानवरों के हमले से आतंकित रहे झुमरा पहाड़ के ग्रामीण

Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत झुमरा पहाड़ के आसपास के ग्रामीण जंगली जानवरों ख़ासकर भालुओं के हमले से परेशान रहे हैं. 29 दिसंबर को गोमिया प्रखंड अंतर्गत पचमो पंचायत के वार्ड सदस्य नरेश महतो पर जंगली भालू ने अचानक हमला कर दिया. वह पूरनापानी के जंगल से मवेशियों को लेकर वापस अपने घर लेडीआम लौट रहा था. भालू के हमले में वह बुरी तरह से लहुलुहान हो गया और एक आंख बाहर निकल गया. शोर मचाने पर आसपास के लोग वहां पहुंचे और लाठी डंडे से भालू को भगाया. रांची रिम्स में उसका इलाज चल रहा है. 3 अक्टूबर को झुमरा पहाड़ के तलहटी पर बसे मुरपा गांव के कौशल किस्कु की पत्नी सरिता देवी 35 को भालू ने हमला कर लहूलुहान कर दिया था. वह जंगल से लौट रही थी. 7 जून को जमनीजारा गांव निवासी जलेश्वर महतो भालू के हमले में घायल हो गया. वो जंगल से लकड़ी चुनकर वह वापस लौट ही रहा था कि भालू ने पीछे से हमला कर दिया. परिजन तत्काल उसे गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र लेकर गये. पिछले वर्ष के मार्च माह में तिलैया पंचायत के हलवे गांव में एक किसान के गाय को चिता ने अपना शिकार बनाया. ग्रामीण की सूचना पर वन विभाग के कर्मचारी घटनास्थल पर पहुंचे और उसका जायजा लिया. इसी प्रकार 6 माह पूर्व पचमो पंचायत के झुमरा पहाड़ के नीचे बलथरवा गांव के एक किसान के बैल को चिता ने दबोच लिया था. इसके अलावा भालू के हमले से ग्रामीण घायल होते रहे हैं. झुमरा, लुगु और अमन पहाड़ पर जंगली जानवरों का बसेरा है. यह">https://lagatar.in/bokaro-husband-mother-in-law-and-father-in-law-sentenced-to-10-10-years-in-dowry-murder/">यह

भी पढ़े : बोकारो : दहेज हत्या में पति, सास व ससुर को 10-10 साल की सजा [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही