Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बरसात में सूखने लगा तालाब का पानी, नाला बनाकर कर रहे हैं पानी का इंतजाम

Advertisement
Advertisement
Bermo : वर्षा नहीं होने के कारण खेत खलिहान तो सूख गए हैं, यहां तक की गांव के तालाब और कुएं भी सूखने लगे हैं. गांव के किसान काफी चिंतित हैं कि जीवन यापन के लिए उन्हें आने वाले समय में काफी परेशानियों का सामना करना पड़ सकता है. इसके साथ ही इंसान के अलावा मवेशियों के लिए भी पानी के संकट से रूबरू होना पड़ेगा. इसी समस्या को लेकर गोमिया प्रखंड के पड़रिया ग्राम में ग्रामीणों ने गांव से करीब एक किलोमीटर दूर जहां पर पानी की टंकी स्थापित है, और उस टंकी में पानी फुल हो जाने के बाद वह बाहर गिरता रहता है और बर्बाद हो जाता है. उसी पानी के सदुपयोग के लिए पानी टंकी से पड़रिया गांव के तालाब तक नाली की खुदाई की ताकि जो पानी बर्बाद हो रहा था उसे नाली के माध्यम से तालाब में पहुंचाया जा सके. इसे भी पढ़ें- गिरिडीह">https://lagatar.in/adityapur-roads-of-industrial-area-phase-7-become-a-pond-in-light-rain/">गिरिडीह

: विधायक ने दो अमृत सरोवर का किया शिलान्यास

बरसात के मौसम में सूखने लगे तालाब

इस संबंध में ग्रामीण लखन यादव और मुकेश यादव ने बताया कि गोमिया के पूर्व विधायक माधव लाल सिंह के सौजन्य से उन्हें जेसीबी मशीन मुहैया कराया गया और उसी मशीन से नाली की खुदाई की गई. उन्होंने बताया कि वर्षा नहीं हो रही है जिसके कारण उनके गांव के निकट तालाब सूखने लगे हैं. उनके गांव के ग्रामीण तालाब के पानी में नहाने और अन्य जरूरत के अनुसार काम करते हैं. इसके अलावा अमूमन सभी घरों में मवेशी भी है. मवेशियों के लिए भी तालाब में पानी की आवश्यकता होती है. ग्रामीणों का कहना है कि जब बरसात के मौसम में ही तालाब का पानी सूखने लगा है तब आने वाले दिनों में काफी संकट का सामना करना पड़ सकता है. इसी को ध्यान में रखकर ऐसे उपाय किया गया है. उन्होंने पूर्व विधायक को आभार जताते हुए कहा कि इस काम में उनका सहयोग प्राप्त हुआ. मौके पर सुरेंद्र यादव, मंटू, मनोज, राथो, देवकुमार, जुगनू, राहुल और फंटूश यादव शामिल थे. इसे भी पढ़ें- मनोहरपुर">https://lagatar.in/manoharpur-center-for-catalyzing-change-enrolled-15-girls-in-iti-raikera/">मनोहरपुर

: आईटीआई रायकेरा में सेंटर फॉर कैटालिजिंग चेंज ने 15 युवतियों का नामांकन कराया [wpse_comments_template]    
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही