Bermo : 5 जून की अहले सुबह सीसीएल कथारा क्षेत्र के गोविंदपुर परियोजन में चोरी का प्रयास विफल हो गया. चोरी का लोहा छोड़कर चोर भाग गए. सीसीएल सुरक्षा गार्डों को लोहा चोरी की सूचना मिली. सूचना मिलते ही क्षेत्रीय सुरक्षा गार्ड परियोजना पहुंचे और लोहा चोरों को खदेड़ा. सुरक्षा गार्ड को आते देख चोर लोहा छोड़कर भाग गए. सुरक्षा गार्ड ने लोहा जब्त कर सीसीएल गोदाम में रख दिया. चोरों ने खदान के अंदर चलने वाली ट्रॉली पहिया की चोरी की थी. चोरों को खदेड़ने में होम गार्ड के जवान अशोक कुमार, कन्हाई कुमार और गोविंदपुर परियोजना में तैनात सुरक्षा गार्ड शामिल थे. इससे पूर्व 4 जून की दोपहर कथारा सीपीपी प्लांट के पीछे एंगल चुराकर चोर ले जा रहे थे. जानकारी पाते ही सुरक्षा गार्ड मौके पर पहुंचे और 8 एंगल बरामद किया. एंगल को महाप्रबंधक कार्यालय परिसर में रख दिया गया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658116&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : विद्युत सब स्टेशन में लगी आग, 50 हजार की क्षति [wpse_comments_template]
बेरमो : सीसीएल परियोजना में चोरी का प्रयास विफल, लोहा छोड़कर भागे चोर
Leave a Comment