Search

 
 
 

बेरमो : 4 लाख रुपये के 40 कास्ट पाइप की चोरी

 
Bermo : तेनुघाट पुलिस ने गुरुवार की रात पानी की पाइप चोरी कर रहे अज्ञात चोरों को खदेड़ा और पाइप लदा ट्रक को पकड़ा. तेनुघाट ओपी प्रभारी सुनील कुमार ने बताया कि गुरुवार की रात को छपरगड्डा गांव के निकट रखे कास्ट पाइप की देखरेख के लिए तैनात रात्रि प्रहरी मदन यादव और मटुकधारी महतो ने टॉर्च की रोशनी में कुछ लोगों को पाइक की चोरी करते देखा. फौरन ही इसकी सूचना तेनुघाट पुलिस को दी. [caption id="attachment_532695" align="alignnone" width="300"]https://lagatar.in/wp-content/uploads/2023/01/TRUCK-2-300x138.jpg"

alt="" width="300" height="138" /> जब्त किया गया ट्रक[/caption] सूचना मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और उनका पीछा किया. चोर वाहन की आवाज़ और टॉर्च की लाइट देख ट्रक लेकर भागने लगे. करीब एक किलोमीटर तक पुलिस नें उनका पीछा किया. चोर अंधेरे का लाभ उठाते हुए ट्रक को छोड़ कर भाग निकले. गश्ती दल पाइप लदे ट्रक को जब्त कर थाने ले आई. इस संबंध में एसके कंस्ट्रक्शन के मुंशी जयहिंद पांडेय ने थाना में लिखित शिकायत की है. कंपनी का छपरगड्डा गांव के निकट पानी टंकी का काम चल रहा है. चोरी गये कास्ट पाइप की जब बरामदी हुई तब जांच में 40 कास्ट पाइप गायब पाया गया. जिसकी लागत करीब चार लाख रुपया है. मामले में ट्रक मालिक, चालाक व अज्ञात चोरों के विरुद्ध मुकदमा दर्ज किया गया है. यह">https://lagatar.in/phusro-the-cvo-of-ccl-visited-dhori-area/">यह

भी पढ़ें : फुसरो : सीसीएल के सीवीओ ने ढोरी क्षेत्र का किया दौरा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही