Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अपेक्षा है बुद्ध के उपदेशों को जीवन में ढालने की : फुलचंद

Bermo : फुसरो नप क्षेत्र अंतर्गत ढोरी बस्ती रेहवाघाट में बहुजन समाज पार्टी के जिलाध्यक्ष फुलचंद रविदास के आवासीय कार्यालय में शनिवार 6 मई को बुद्ध पूर्णिमा के अवसर पर भगवान बुद्ध की जयंती मनायी गयी. भगवान बुद्ध व बाबा साहेब डॉ.भीम राव आंबेडकर की तस्वीर पर पूष्प अर्पित कर व दीप प्रज्जवलित कर नमन किया गया. फुलचंद रविदास ने कहा कि महात्मा बुद्ध का कहना था कि मानव को मानव से प्रेम करना चाहिए. लोगों से भगवान बुद्ध के उपदेशो को अपने-अपने जीवन में ढालने की अपेक्षा है. कहा कि गौतम बुद्ध एक प्रकाशस्तंभ है, उनका लोकहितकारी चिन्तन व कर्म कालजयी है, जो युग-युगों तक समाज का मार्गदर्शन करता है. भीम आर्मी के जिलाध्यक्ष गोर्वधन रविदास उर्फ छोटु ने कहा कि  बद्ध पूर्णिमा न केवल बौध धर्म के अनुयायियों के लिए बल्कि सम्पूर्ण मानव जाति के लिए एक महत्वपूर्ण दिन है. बौद्ध धर्म के अनुयायियों के लिए बुद्ध पूर्णिमा बड़ा त्योहार का दिन होता है. कहा कि उन्होंने अपने जीवन में हमेशा लोगों को अहिंसा और करुणा का भाव सिखाया. कार्यक्रम के समापन पर महाप्रसाद का वितरण किया गया. मौके पर भरत रविदास, भीम आर्मी के फुसरो नगर अध्यक्ष नकुल रविदास, विटटु कुमार घॉसी, धमनाथ बौध, रंजीत कॉल, मानवेल जॉर्ज, मनसुक कालिंदी, अनिल कुमार पॉल, अजय रविदास, विशेश्वर रविदास, मंजू देवी, माधुरी देवी, पूष्पा कुमारी, लक्ष्मी देवी, चमेली देवी आदि लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-thermal-baraati-entangled-for-papad-broken-heads-broken-car-glasses/">यह

भी पढ़ें : बोकारो थर्मल : पापड़ के लिए उलझे बाराती, फूटे सिर, टूटे गाड़ी के शीशे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही