Search

 
 
 

बेरमो : विस्थापितों व सेल से जुड़े डीओ होल्डर के बीच हुई नोकझोंक

 
Bermo : सीसीएल कथारा क्षेत्र के जारंगडीह में विस्थापित और लोकल सेल से जुड़े डीओ धारक के बीच 25 जून को नोकझोंक हो गई. खबर पाकर बोकारो थर्मल पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और दोनों पक्षों को शांत किया. जारंगडीह विस्थापित अधिकार संघर्ष समिति ने जारंगडीह लोकल सेल को बंद करा दिया है. विस्थापितों का आरोप है कि सीसीएल प्रबंधन ने जमीन के बदले आज तक नौकरी और मुआवजा नहीं दिया है. नौकरी और मुआवजा नहीं मिलने तक विस्थापित लोकल सेल नहीं चलने देंगे. वहीं सेल से जुड़े डीओ धारक का कहना है कि वे बोली लगाकर सीसीएल से कोयले की खरीद की है. कोयला उठाव के लिए समय निर्धारित है. समय से कोयला उठाव नहीं होने पर आर्थिक नुकसान होगा. इसी बात पर विस्थापित और डीओ धारक में नोकझोंक हो गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=679513&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : बकरीद में सोशल मीडिया पर रहेगा विशेष ध्यान : सीओ [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही