Search

 
 
 

बेरमो : प्यार हुआ, तकरार हुआ...लोगों ने समझाया और ‘सात फेरा’ स्वीकार हुआ

 
Bermo : तेनुघाट शिव मंदिर प्रांगण में विकलांग कल्याण समिति के प्रयास से मंगलवार 18 अप्रैल को एक प्रेमी युगल की शादी कराई गई. अरगामो निवासी जयलाल महतो के पुत्र संतोष कुमार महतो और खरपीटो गांव के स्वर्गीय भीखन चौधरी की पुत्री गुड़िया कुमारी में पिछले 11 महीने से प्रेम प्रसंग चल रहा था. दोनों एक दूसरे के साथ जीने-मरने की कसमें खा रहे थे. लेकिन कुछ दिन पहले दोनों के बीच किसी बात को लेकर तकरार हो गया. जिसके बाद दोनों में से एक ने विकलांग कल्याण समिति बेरमो से मदद मांगी. समिति के केंद्रीय महासचिव भुनेश्वर महतो ने प्रेमी युगल और उनके परिजनों से बात की. दोनों के बीच की गलतफहमी को दूर किया. इसके बाद समिति मंगलवार 18 अप्रैल को उन्हें लेकर तेनुघाट व्यवहार न्यायालय पहुंची और दोनों की शादी का निबंधन कराया. निबंधन के बाद दोनों पक्ष तेनुघाट एक नंबर स्थित शिव मंदिर पहुंचे जहां पंडित सुरेंद्र पांडेय ने उनकी शादी कराई. शादी समारोह में दोनों पक्ष के परिजन और ग्रामीण भी मौजूद थे. समिति के महासचिव भुनेश्वर महतो ने बताया कि दोनों स्वजातीय हैं. कुछ बिंदु पर असहमति थी, जिसे दूर किया गया. इसके बाद दोनों ने जीवन साथ बिताने का निर्णय लिया है. यह">https://lagatar.in/bokaro-thieves-creating-havoc-in-temples-every-night-incidents-happened-in-13-temples-in-8-days/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : हर रात...मंदिरों में चोर मचा रहे उत्पात, 8 दिनों में 13 मंदिरों में हुई वारदात [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही