Search

बेरमो: 4 जुलाई को गोमिया में ऐतिहासिक धरना-प्रदर्शन होगा : जिप अध्यक्ष

बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति करेगा उग्र आंदोलन
Bermo (Bokaro) : बेरमो जिला बनाओ संघर्ष समिति की बैठक 23 जून शुक्रवार को गोमिया बैंक मोड़ स्थित गायत्री गेस्ट हाउस में हुई. बैठक में जिला परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी, गोमिया प्रखंड प्रमुख प्रमिला चौड़े, जिप सदस्य डॉ सुरेंद्र राज, अरविंद कुमार, विमला देवी, जिप सदस्य आकाश लाल सिंह के प्रतिनिधि सनत प्रसाद, मुखिया शान्ति देवी आदि उपस्थित थी. जिला परिषद के अध्यक्ष सुनीता देवी ने कहा कि बेरमो को जिला बनाने की मांग को लेकर अनुमंडल के सभी प्रखंडों में समिति लगातार धरना-प्रदर्शन कर रही है. गोमिया प्रखंड मुख्यालय में आगामी 4 जुलाई को धरना प्रदर्शन किया जाएगा. यह धरना प्रदर्शन ऐतिहासिक होगा. इसमें गोमिया प्रखंड के 36 पंचायत के मुखिया, पंसस, उप मुखिया, वार्ड सदस्य और दस हजार ग्रामीण जनता भाग लेंगे. यह आंदोलन तब तक जारी रहेगा, जब तक बेरमो को जिला नहीं बनाया जाता है. मौके पर ओबीसी मोर्चा के जिला अध्यक्ष चितरंजन साव ने भी अपने विचार व्यक्त किए, जबकि संतोष नायक ने बैठक का संचालन किया. धन्यवाद ज्ञापन कुलदीप प्रजापति ने किया. बैठक में नारायण महतो, जेएसएलपीएस के किरण देवी सहित अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=677418&action=edit">यह

भी पढ़ें: बेरमो : भाजपा की सोच का आधार है श्यामा प्रसाद मुखर्जी के विचार- रविंद्र पांडे [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//