Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बाइक की डिक्की से चोरों ने उड़ाए 55 हजार रूपए

Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के स्वांग वन-वी मार्केट में 06 जून को सीसीएल कर्मी रंजीत कुमार की बाइक की डिक्की से अपराधियों ने पचपन हजार रूपये टपा लिए. चोरी की यह पूरी घटना सीसीटीवी में कैद हो गई है. बता दें कि सीसीएल कर्मी रंजीत कुमार एसबीआई आईइएल से रूपये निकालकर बाइक के डिक्की में रखकर अपने क्वार्टर स्वांग लौट रहे थे. स्वांग वन-वी मार्केट में वह अपनी बाइक खडी कर सामान खरीदने गए. कुछ ही मिनट के बाद जब वापस लौटे तो बाइक की डिक्की खुली थी और रुपये गायब थे. उन्होंने तुरन्त इसकी सूचना पुलिस को दी. गोमिया थाना के सब इन्सपेक्टर अनुज कुमार मौके पर पहुंचकर आसपास के सीसीटीवी को खंगाला तो सीसीटीवी में दो चोर इस घटना को अंजाम देते दिखे. एक चोर बहुत ही आराम से पैदल रंजीत कुमार के बाइक के नजदीक पहुंचा और दूसरा चोर बाईक से पहुंचा. एक ने अपनी मास्टर चाबी से डिक्की का ताला खोला और पैसे निकालकर दूसरे चोर के बाईक पर सवार होकर हजारी मोड़ की ओर चल दिया. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=659787&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : अवैध संबंध के आरोप में चचेरे भाई की हत्या [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही