Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : श्रमिक नेता के बंद क्वार्टर से जेवर सहित हज़ारों की चोरी

Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र में स्वांग वन सी के श्रमिक नेता शिवनाथ प्रसाद सिंह के क्वार्टर में सोमवार की देर रात अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर हजारों रुपए की संपत्ति चोरी कर ली. जबकि आवास से महज एक सौ मीटर की दूरी पर ही सीआरपीएफ बटालियन का कैम्प है. शिवनाथ प्रसाद सिंह काफी दिनों से रांची में इलाजरत हैं. पुत्र अजय सिंह पत्नी के साथ रांची में ही उनके साथ रह रहे थे. पिछले 19 दिसंबर से आवास पर ताला लगा हुआ था. सोमवार की रात को अज्ञात चोरों ने ताला तोड़कर चांदी के पायल, बिछिया, घड़ी सहित अन्य हज़ारों रुपये की संपत्ति चोरी कर ली. घटना की जानकारी तब हुई जब सुबह में पड़ोसी ने गेट का ताला टूटा हुआ देखा. इसकी जानकारी तुरंत मुखिया प्रतिनिधि धनंजय सिंह को दी गई. उन्होंने स्थानीय पुलिस सहित अजय सिंह को फोन पर सूचना दी. जानकारी मिलते ही पुलिस मौके पर पहुंची और छानबीन शुरु किया. अजय सिंह भी पत्नी के साथ स्वांग अपने क्वार्टर में पहुंचे. क्वार्टर में अलमीरा टूटा हुआ था. सभी सामान बिखरे पड़े थे. घटना को लेकर अजय सिंह ने थाना में लिखित शिकायत की है. यह">https://lagatar.in/bokaro-awareness-campaign-on-road-safety-given-helmets/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : सड़क सुरक्षा को लेकर चलाया जागरूकता अभियान, दिये हेलमेट [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही