Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया विधायक लंबोदर महतो को जान से मारने की धमकी

 
Bermo : गोमिया के विधायक डॉ.लंबोदर महतो पर रविवार की देर रात हमले का प्रयास किया गया है. इस संबंध में विधायक ने पेटरवार थाना में लिखित शिकायत की है. उन्होंने बताया कि वे क्षेत्र भ्रमण कर रविवार की रात करीब 12:45 बजे पेटरवार स्थित अपने घर लौटे थे. पार्किंग में गाड़ी खड़ी करने के बाद वे कमरे में चले गए. इस दौरान उनके निजी सहायक सुमित कुमार महतो मुख्य गेट पर यह देखने के लिए गए कि गेट बंद या नहीं. इसी क्रम में चार पांच अपराधी पिस्टल लहराते हुए सुमित कुमार को देखते ही कहने लगे कि कहां है विधायक, उसे जान से मार देंगे. सुमित भागकर अंदर गया और सुरक्षा गार्ड को सूचना दी. जैसे ही गार्ड मोर्चा संभालते हुए और अपराधियों की खोजबीन करने लगे, सभी अपराधी भाग निकले. विधायक डॉ.लंबोदर महतो ने तुरंत पेटरवार पुलिस को सूचना दी. सूचना मिलते ही पुलिस भी मौके पर पहुंची और अपराधियों की तलाश शुरू की. सुबह में विधायक ने थाना में लिखित शिकायत दर्ज कराई है. इसके बाद पुलिस लगातार खोजबीन में जुटी हुई है. यह">https://lagatar.in/bokaro-garage-owner-arrested-with-stolen-bike/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : चोरी की बाइक के साथ गैरेज मालिक गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही