Search

 
 
 

बेरमो : बचपन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप शुरू

 
Bermo : फुसरो नगर परिषद् (नप) क्षेत्र में करगली सीनियर क्वार्टर स्थित मेरा बचपन प्ले स्कूल में तीन दिवसीय समर कैंप की शुरुआत 15 मई से हुई. स्कूल के निदेशक जयेश राठौर ने दीप प्रज्वलित कर कैंप की शुरुआत की. मौके पर उन्होंने कहा कि कैंप में बच्चे मस्ती करने के साथ-साथ रचनात्मक गतिविधयों को सीखेंगे. प्राचार्या ऋतु राठौर ने कहा कि कैंप में बच्चे मस्ती तो करेंगे ही साथ बहुत कुछ सीखेंगे. कैंप में इस स्कूल के अलावा बाहरी बच्चे भी हिस्सा ले सकते हैं. इसके लिए अभिभावक अपने बच्चों के साथ स्कूल प्रबंधन से संपर्क कर सकते हैं. समर कैंप बच्चों की स्किल डेवलप करने के लिए काफी फायदेमंद है. बच्चों को पेपर क्राफ्ट, योग, मिट्टी की कलाकृति बनाना सिखाया जाएगा.  गेम्स, रेन डांस, फन गेम्स  का आयोजन आकर्षण का केंद्र होगा 17 मई को कैंप समापन के दिन विजेता बच्चों को पुरस्कृत किया जाएगा. मौके पर स्कूल की शिक्षिका कैसर फातिमा, अंजना सिंह, डिंपल कुमारी, रेखा सिंह, सोमा मंडल, रमणिका, सुष्मिता, पल्लवी समेत फुसरो के डांस टीचर उत्तम कुमार उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=631665&action=edit">यह

भी पढ़ें : बोकारो : डीसी से मिला दामोदर बचाओ आंदोलन का प्रतिनिधिमंडल [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही