Bermo : विश्व पर्यावरण दिवस के अवसर पर गोमिया के स्वांग नेहरू क्रीड़ा मैदान में 5 जून को तीन संस्थाओं के सदस्यों ने मिलकर 75 पौधे लगाए. पौधरोपण करने वाली संस्थाओं में सत्यम स्पोर्ट्स ट्रस्ट, बोकारो पीस टीम और नई पहल (एक सच्ची कोशिश) शामिल हैं. इस अवसर पर मुख्य अतिथि जिला परिषद् सदस्य (जिप) सुरेंद्र राज थे. जिप सदस्य ने भी पौधरोपण किया. पौधरोपण से पूर्व सभी लोगों को कतारबद्ध कर वृक्ष के महत्व के बारे में बताया गया. विश्व में बढ़ते ग्लोबल वार्मिंग के खतरे को रोकने में पेड़-पौधों के महत्व पर प्रकाश डालने समेत वृक्षों को बचाने का संकल्प दिलाया गया. जिला परिषद सदस्य सुरेन्द्र राज ने पर्यावरण की रक्षा के लिए सभी लोगों से अपने जीवन में कम से कम एक पौधा लगाने का आग्रह किया. नई पहल संस्था के अध्यक्ष मुनीलाल यादव ने साउथ अफ्रीका के केपटाउन शहर का उदाहरण देते हुए कहा कि इस शहर को जल विहीन घोषित कर दिया गया है. जहां जल नहीं होगा वहां लोगों का जीवन कैसे संभव है? इसलिए हम सभी पर्यावरण और जल के महत्व को समझें. जल को बर्बाद होने से बचाएं. कार्यक्रम के अति विशिष्ट अतिथि के रूप में बचपन प्ले स्कूल के निदेशक ब्रजनन्दन सिंह, सीसीएल कर्मी शंकर पासवान, नई पहल संस्था के सचिव सह पूर्व मुखिया विनोद कुमार पासवान, आशीष शर्मा, संधीर सिंह, सुनील पासवान, सुधीर महतो समेत अन्य लोग मौजूद थे. पौधरोपण के बाद मिठाई भी बांटी गई. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=658116&action=edit">यह
भी पढ़ें : बेरमो : विद्युत सब स्टेशन में लगी आग, 50 हजार की क्षति [wpse_comments_template]
बेरमो : विश्व पर्यावरण दिवस पर तीन संस्थाओं ने मिलकर लगाए 75 पौधे
Leave a Comment