Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : फुटबॉल मैच के दौरान हुआ वज्रपात, खिलाड़ी की मौत

Advertisement
Advertisement
Bermo :   गोमिया प्रखंड के हजारी फुटबॉल मैदान में मैत्री मैच के दौरान वज्रपात होने से एक खिलाड़ी की मौत हो गयी. घटना के संबंध में बताया जाता है कि एसएस क्लब हजारी और स्वांग पुराना माइनस का फुटबॉल मैच चल रहा था.  इसी दौरान अचानक बारिश शुरू हो गयी और खिलाड़ी मैच खेलने में मग्न थे. तभी अचानकर वहां वज्रपात हो गया. आकासीय बिजली गिरने से हजारी पटवा टोला निवासी विशांत प्रसाद उसकी चपेट में आया और बेहोश होकर गिर गया. आनन-फानन में  साथी खिलाड़ियों ने उसे स्वांग के सेवा सदन अस्पताल ले गये. जहां डॉक्टर ने जांच के बाद उसे मृत घोषित कर दिया.

पुलिस ने हॉस्पिटल के बाहर हंगामा कर रहे लोगों को कराया शांत

घटना की जानकारी मिलने के बाद विशांत प्रसाद के परिजन और गांव वाले अस्पताल पहुंचे. उन्हें भरोसा नहीं हुआ कि उनका बेटे की मौत हो गयी है. इसके बाद उनलोगों ने उसे आर्डियर अस्पताल ले गये. वहां भी डॉक्टरों ने जांच के बाद उसके निधन की पुष्टि की.  इसके बाद परिजन अस्पलात के बाहर हंगामा करने लगे.  मौके पर गोमिया थाना की पुलिस पहुंची और हंगामा कर रहे लोगों को शांत कराया. विशांत प्रसाद  के शव को पहले गोमिया के सरकारी अस्पताल पहुंचाया गया, जहां से उसे  पोस्टमार्टम के लिए तेनुघाट अनुमंडलीय अस्पताल भेजा जायेगा. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही