Search

बेरमो : नए बीएलओ और सुपरवाइजर को दिया गया प्रशिक्षण

Bermo : गोमिया विधान सभा के गोमिया प्रखण्ड में नए बीएलओ और सुपरवाइजर को अंचल कार्यालय के सभागार में बुधवार 14 जून को प्रशिक्षण दिया गया. प्रशिक्षण के दौरान सहायक निर्वाचक निबंधन पदाधिकारी सह सीओ संदीप अनुराग टोप्पो ने कहा कि बीएलओ और सुपरवाइजर के कुछ खास कर्तव्य और जवाबदेही तय है. जिसका पालन करना अनिवार्य है. उन्होंने सभी बीएलओ को फॉर्म 6, 7 और 8 नंबर के फार्म भरने की जानकारी दी. कहा कि पूरी ईमानदारी और निष्ठा के साथ बिना भेदभाव के मतदाताओं के नाम शामिल करने से लेकर नाम हटाने तक का कार्य किया जाना है. वीआईपी मतदाताओं के नाम पर विशेष ध्यान रखना है. इसके साथ ही सभी बीएलओ को गरूड ऐप दिया गया है. उस एप्प में मतदाताओं के नाम ऑनलाइन शामिल करना है. उन्होंने कहा कि जिस बूथ पर लिंगानुपात कम है वहां विशेष ध्यान देकर काम करेंगे. यह">https://lagatar.in/bermo-every-healthy-person-should-donate-blood-in-life-gm/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : जीवन में हर स्वस्थ व्यक्ति को रक्तदान करना चाहिए: जीएम [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp