Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: अवैध खनन के दौरान चाल धंसा, एक लापता

Advertisement
Advertisement
Bermo: सीसीएल कथारा प्रक्षेत्र में गुरुवार को बंद खदान में चाल धंसने की घटना हुई. स्वांग के पिपराडीह में चाल धंसने की इस घटना में एक व्यक्ति के दबे होने की सूचना है. घटना की जानकारी मिलते ही गोमिया के थाना प्रभारी राजेश रंजन दल बल के साथ मौके पर पहुंचे और जांच में जुट गये. खबर फैलने पर घटनास्थल पर काफी संख्या में लोग जुट गए. बताया जाता है कि गुरुवार शाम को कुछ व्यक्ति बंद पड़ी खदान में घुसकर कोयला की खुदाई कर रहे थे. इसी दौरान चाल धंस गया. जिसकी चपेट में एक व्यक्ति आ गया है. उनके साथ कुछ और लोग वहां कोयला निकालने का काम कर रहे थे, जो बाल-बाल बच गए और जान बचाकर वहां से भाग गए. जैसे ही इस बात की सूचना बाहर फैली तो लोगों को भीड़ जुट गयी. बताया जाता है कि जो व्यक्ति चाल धंसने से दब गया है, वह गोमिया थाना क्षेत्र के ढेंढे गांव का है. इसे भी पढ़ें- बेरमो">https://lagatar.in/bermo-iron-bridge-of-govindpur-broken-due-to-negligence-of-ccl-management/">बेरमो

: सीसीएल प्रबंधन के लापरवाही के कारण गोविंदपुर का लोहा पुल टूटा, जांच की मांग वहीं जानकारी मिलने पर गोमिया थाना प्रभारी भी सशत्र बलों के साथ घटना स्थल पर पहुंचे और छानबीन शुरू कर दी. थाना प्रभारी ने बताया कि बंद पड़ी खदान में एक व्यक्ति की दबने की सूचना मिली है. कौन व्यक्ति है उसका पता लगाया जा रहा है. अभी रात हो गई है इसलिए वरीय पुलिस अधिकारियों के निर्देश पर आगे की कार्रवाई की जाएगी. उन्होंने बताया कि तत्काल जांच पड़ताल की जा रही है. समाचार लिखे जाने तक गोमिया पुलिस घटनास्थल पर जमी थी. इसे भी पढ़ें- नेतरहाट">https://lagatar.in/jmm-expressed-its-gratitude-to-the-chief-minister-by-holding-a-meeting/">नेतरहाट

फील्ड फायरिंग रेंज मामला : झामुमो ने बैठक कर मुख्यमंत्री का जताया आभार
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही