Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सरना धर्म कोड के बिना नहीं बचेगी आदिवासियों की संस्कृति : देवनारायण मुर्मू

Bermo : गोमिया प्रखंड के कर्रीखुर्द पंचायत स्थित पैंसारा गांव में जुग जियाड़़ जाहेर गाढ़ कुमुट की ओर से कटीअ् मांझी, मांझी हड़ाम के नेतृत्व में धूमधाम के साथ बाहा पर्व मनाया गया. गांव के नायके संझला मांझी ने जाहेर थान में मरांग बुरू और जाहेर आयो को सखुआ और महुआ का फूल चढ़ाया. मुख्य अतिथि के रूप में उपस्थित आदिवासी सेंगेल अभियान के झारखण्ड प्रदेश अध्यक्ष देवनारायण मुर्मू ने लोगों को संबोधित करते हुए कहा कि हम आदिवासी प्रकृति पूजक हैं, हम ज्यादातर आदिवासी हिन्दू, मुस्लिम, सिख, ईसाई आदि नहीं है. परन्तु अभी तक हम प्रकृति पूजक आदिवासियों को स्वतंत्र धार्मिक मान्यता अर्थात सरना धर्म कोड नहीं मिला है. यदि धर्म का लाईसेंस नहीं मिलेगा तो आदिवासियों का धर्म, संस्कृति, भाषा कुछ नहीं बचेगा. इसी तरह आदिवासियों का सबसे बड़े देवता यानि ईश्वर गिरीडीह जिले में स्थित मरांग बुरू (पारसनाथ पहाड़) है. जिसे झारखंड की हेमन्त सोरेन सरकार ने 5 जनवरी 2023 को जैनों को बेचा है. झारखण्डी भाषा संस्कृति को बचाने बढ़ाने की जगह बाहरी भाषा संस्कृति को बढ़ाया है. उन्होंने कहा कि सरकार ने अभी बाहरियों को नौकरी बेचने का भी दरवाजा खोल दिया है. आदिवासी सेंगेल अभियान के राष्ट्रीय अध्यक्ष पूर्व सांसद सालखन मुर्मू के नेतृत्व में मरांग बुरू बचाओ भारत यात्रा और 2023 में हर हाल में सरना धर्म कोड लेने, संताली को झारखंड में प्रथम राजभाषा बनाने, झारखण्ड में प्रखंड वार नौकरी बांटने का आन्दोलन चालू है. जैन संत प्रासन्न सागर जी के उस वक्तव्य का आदिवासी सेंगेल अभियान स्वागत करता है जो उन्होंने स्वीकार किया कि मरांग बुरू यानी पारसनाथ पहाड़ में प्रकृति पूजक आदिवासियों का भी हक है. मौके पर सेंगेल सरना धर्म मंडवा प्रदेश अध्यक्ष रामकुमार मुर्मू बोकारो जिला महिला मोर्चा अध्यक्ष ललिता सोरेन, गोमिया प्रखंड संयोजक लालचंद टुडू, कर्रीखुर्द पंचायत अध्यक्ष अनिल सोरेन, पैंसारा गांव के सेंगेल मांझी, मोहन  सोरेन, गोमिया प्रखंड बीस सूत्री सदस्य पौलूस टुडू संजय सोरेन, बिराम हांसदा, राम कुमार हांसदा, घुलनशील सोरेन, मुनी हांसदा, अनिता टुडू, फुलमती सोरेन, मालो हांसदा सहित गांव के सैकड़ों महिला पुरुष उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-ensure-uninterrupted-and-quality-power-supply-officer-pn-singh/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : निर्बाध व गुणवत्तापूर्ण विद्युतापूर्ति सुनिश्चित करें अधिकारी : पीएन सिंह [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही