Search

 
 
 

बेरमो : जारंगडीह में झंडा झुकाकर सीपीएम नेता को दी गई श्रद्धांजलि

 
Bermo : जारंगडीह स्थित कार्यालय में सीपीएम एवं सीटू के साथियों की बैठक वरिष्ठ नेता बिहारी सिंह दिनकर की अध्यक्षता में की गई. बैठक में 26 जुलाई को रांची के दलादली में सीपीएम की राज्य कमेटी के नेता सुभाष मुंडा की हत्या की कड़ी निंदा की गई. राज्य सरकार से मांग की गई कि जल्द से जल्द अपराधियों को गिरफ्तार कर फांसी की सजा दी जाए. वक्ताओं ने कहा कि सुभाष मुंडा रांची के जमीन माफियाओं के खिलाफ संघर्षरत थे. सुभाष मुंडा की कुर्बानी बेकार नहीं जाएगी. पार्टी जमीन माफियाओं के खिलाफ लड़ाई लड़ेगी. इस बाबत पार्टी का झंडा झुकाकर व दो मिनट का मौन रहकर उन्हें श्रद्धांजलि दी गई. मौके पर सीटू राज्य सचिव विजय कुमार भोए, सीपीआई बेरमो सचिव मनोज पासवान, दीनबंधु प्रसाद, सुरेश यादव, पंकज यादव, कुणाल कुमार, सुरेश कुमार, विश्व अमित सिंह, नरेश राम, वेदनाथ मंडल, रामदास आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें:  बेरमो">https://lagatar.in/bermo-formation-of-child-mp-in-anapati-devi-saraswati-shishu-vidya-mandir/">बेरमो

: अनपति देवी सरस्वती शिशु विद्या मंदिर में बाल संसद का गठन [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही