Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : टीटीपीएस रेलवे लाइन के शहीदों को श्रद्धांजलि दी गई

Advertisement
Advertisement
Bermo : गोमिया प्रखंड अंतर्गत तुलबुल पंचायत सचिवालय के निकट स्थित भोला महतो व हीरू साव का 25 वां शहादत दिवस मनाया गया. इस अवसर पर दोनों शहीद के परिजनों समेत गणमान्य लोगों ने शहीद बेदी पर दो मिनट का मौन रखकर तथा पुष्पांजलि अर्पित कर श्रद्धांजलि दी. विस्थापित नेता दशरथ सिंह ने कहा कि टीटीपीएस परियोजना के रेल लाइन निर्माण के दौरान विस्थापितों के अधिकार की लड़ाई लड़ते-लड़ते भोला महतो और हीरु साव ने शहादत दी थी. परियोजना निर्माण के 35 वर्ष गुजरने के बाद भी यहां के विस्थापितों को हक नहीं मिला है. शहादत दिवस की अध्यक्षता करते हुए परमानंद प्रजापति ने कहा कि टीवीएनएल प्रबंधन की हठधर्मिता के कारण रेलवे लाइन के विस्थापित परिवार रोजगार के लिए दर-दर भटक रहे हैं. उन्होंने इसके खिलाफ आंदोलन छेड़ने का आह्वान किया. मौके पर पाचुलाल प्रजापति, सरयू प्रजापति, महादेव प्रजापति, रामचंद्र प्रजापति, देवानंद प्रजापति, गंगाप्रसाद ओडिया, जितेंद्र प्रजापति समेत अन्य लोग उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : बोकारो">https://lagatar.in/bokaro-corporation-aims-to-distribute-6-thousand-blankets-among-the-needy/">बोकारो

: निगम का 6 हजार कंबल जरूरतमंदों में बांटने का लक्ष्य [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही