Search

 
 
 

बेरमो : स्वतंत्रता दिवस के उपलक्ष्य में निकाली गई तिरंगा यात्रा

 
लगाए गए `भारत माता की जय`, `वंदे मातरम` के नारे
Bermo : गोमिया के सत्यम क्रिकेट क्लब स्वांग की ओर से स्वतंत्रता दिवस के अवसर पर 13 अगस्त की शाम को वाइक से तिरंगा यात्रा निकाली गई. यह यात्रा स्वांग के पिपराडीह स्थित नेहरू क्रीड़ा स्थल से शुरू होकर स्वांग वनबी, पुराना सिनेमा हॉल, पोस्ट ऑफिस मोड़, बैंक मोड़, आइइएल रोड के रास्ते स्वांग लौटकर समाप्त हुई. इस दौरान यात्रा में शामिल लोग `भारत माता की जय`, `वंदे मातरम` आदि नारे लगा रहे थे. यात्रा में महेश स्वर्णकार, शंकर स्वर्णकार, सुरेंद्र राम, सोनू प्रजापति, कलटू पाल, पवन कुमार, सुधीर कुमार, राहुल कुमार, रवि कुमार, प्रदीप कुमार, शम्भू, जितेश, ऋतु कुमारी, संध्या कुमारी आदि शामिल थी.

पूर्व सासंद रविंद्र ने अपने आवास पर लगाया तिरंगा

इधर, पूर्व सासंद रविंद्र कुमार पांडेय ने फुसरो स्थित अपने आवासीय कार्यालय और वाहन पर तिरंगा झंडा फहराकर हर घर तिरंगा अभियान की शुरूआत की. इसके पश्चात उन्होंने बेरमो के करगली बाज़ार में कार्यकर्ताओं के साथ घूमकर घरों में तिरंगा लगवाया. इस अवसर पर जिला उपाध्यक्ष अर्चना सिंह, फुसरो नगर महामंत्री टुनटुन तिवारी व रमेश स्वर्णकार,सहित मदन गुप्ता, आदि लोग मुख्य रूप से उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=729698&action=edit">यह

भी पढ़ें: साहिबगंज : जवाहर नवोदय विद्यालय के बच्चों ने निकाली तिरंगा यात्रा [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही