Search

 
 
 

बेरमो : ट्रक ड्राइवर ने की आत्महत्या

 
काम से लौटने के बाद कमरे में जाकर दिया घटना को अंजाम
Bermo : बोकारो थर्मल थाना क्षेत्र के जारंगडीह स्थित मनसा नगर निवासी और पेशे से ट्रक ड्राइवर चेतलाल सिंह (28 वर्ष) ने फंदे पर झूलकर आत्महत्या कर ली. मिली जानकारी के अनुसार आठ जुलाई को स्वर्गीय गणेश सिंह का पुत्र चेतलाल सिंह दोपहर में अपने कमरे में फंदे पर झूलता हुआ मिला. उसकी पत्नी गौरा देवी ने बताया कि वे सुबह काम करके लौटे थे. फ्रेश होने के बाद वे अपने कमरे में सोने चले गए, लेकिन कुछ देर आवाज़ देने पर कोई जवाब नहीं मिला. खिड़की से देखने पर शोर मचाया, जिससे अगल-बगल के लोगों ने दरवाजा तोड़कर फंदे से नीचे उतारा. घटना की सूचना पंचायत के मुखिया सुमंती देवी ने स्थानीय पुलिस को दी. सब इंस्पेक्टर विक्रांत मुंडा ने बताया कि घटना की जानकारी मिली है. पूछताछ जारी है. पोस्टमार्टम रिपोर्ट आने पर स्थिति स्पष्ट हो पाएगी. मृतक को एक तीन साल की बच्ची है. मौके पर जारंगडीह दक्षिणी पंचायत के मुखिया सुमंती देवी, पंसस किरण देवी, सुदेश भुईया, जयराज और अन्य लोग उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-demand-to-give-z-plus-security-to-chandrashekhar-azad/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : चंद्रशेखर आजाद को जेड प्लस सुरक्षा देने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही