Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : गश्त खाकर गिरे टीटीपीएस ललपनिया के रिटायर्ड इंजीनियर की मौत

Bermo : टीटीपीएस ललपनिया के सेवानिवृत्त अभियंता चंद्र भूषण प्रसाद मंगलवार 4 मार्च को गोमिया पोस्ट ऑफिस मोड़ पर गश्त खाकर गिर गए. तत्काल उन्हें स्वांग स्थित एक निजी अस्पताल ले जाया गया, जहां चिकित्सकों ने उन्हें मृत घोषित कर दिया. इसके बाद लोग उन्हें गोमिया सरकारी अस्पताल ले गए. वहां भी चिकित्सकों ने जांच के बाद वही बात कही. घटना की जानकारी मिलने के बाद बड़ी संख्या में टीटीपीएस ललपनिया के अधिकारी अस्पताल पहुंचे. चंद्र भूषण प्रसाद इसी वर्ष 31 जनवरी को सेवानिवृत्त हुए थे. उनकी पत्नी गीता प्रसाद ने बताया कि घर से इलाज के लिए बगोदर जाने की बात कहकर निकले थे. इसके साथ ही गोमिया में गैस सिलेंडर भी लेना था, लेकिन एक घंटे के बाद ऐसी घटना की सूचना मिली. जिस बोलेरो गाड़ी से वे गोमिया पहुंचे थे उस गाड़ी के चालक सूरज रजक ने बताया कि गोमिया चौक के लक्ष्मी मेडिकल स्टोर के निकट उन्होंने गाड़ी खड़ी करने को कहा और वे उतरकर गैस का रसीद कटवाने के लिए चले गए. कुछ देर बाद देखा कि गोमिया चौक पर भीड़ लगी हुई है. भीड़ को देखकर वह भी वहां पहुंचा तो देखा कि चंद्रभूषण प्रसाद गिरे हुए हैं. जानकारी के बाद टीटीपीएस के डीजीएम अशोक प्रसाद, अभियंता आशीष कुमार शर्मा, सर्वेश प्रसाद, प्रदीप डुंगडुंग, बलवंत यादव, पूर्व जिप सदस्य प्रकाश लाल सिंह, हज़ारी के पूर्व मुखिया चंद्रदीप पासवान, आशीष कुमार पहुंचे और मृतक के परिजनों को ढांढस बंधाया. यह">https://lagatar.in/bokaro-director-in-charge-of-bsl-encouraged-the-steel-workers/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : बीएसएल के निदेशक प्रभारी ने की इस्पातकर्मियों की हौसला अफ़जाई [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही