Search

 
 
 

बेरमो : उद्घाटन मैच में टुडू एलेवन ने यूनाइटेड डुमरी को एक गोल से हराया

 

गोमिया के नेहरू हाई स्कूल मैदान में चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू

Bermo : गोमिया के नेहरू हाई स्कूल मैदान में 17 अगस्त गुरुवार को हनुमान सेना का चार दिवसीय फुटबॉल टूर्नामेंट शुरू हुआ. पहला मैच एफसी यूनाइटेड डुमरी और टुडू इलेवन हरदगड़ा के बीच खेला गया. दोनों टीमों ने शानदार खेल का प्रदर्शन किया. रोमांचक मुकाबले में टुडू इलेवन हरदगडा ने एफसी यूनाइटेड डुमरी को 1 गोल से हरा दिया. टूर्नामेंट में कुल 16 टीमें भाग ले रही हैं. फाइनल 20 अगस्त को खेला जाएगाण्
इससे पूर्व मुख्य अतिथि भाजपा नेता प्रवीण कुमार ने खिलाड़ियों से परिचय प्राप्त कर और फुटबॉल को किक मारकर टूर्नामेंट का शुभारंभ किया. खेल प्रेमियों ने खिलाड़ियों का उत्साहवर्धन किया. निर्णायक की भूमिका नीरज विश्वकर्मा, राजवीर टुडू, लक्ष्मण, विनोद बोदरा ने निभाई. प्रतियोगिता का आयोजन हनुमान सेना के अध्यक्ष लक्ष्मण कुमार व कमेटी के लोगों ने किया है. मौके पर मंटू पासवान, बंटी पासवान, सोनू कांदु, विनोद पासवान, कैलाश पासवान आदि मौजूद थे.
यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-workers-demonstrated-for-other-demands-including-gratuity-payment/">बेरमो

: ग्रेच्युटी भुगतान सहित अन्य मांगों को लेकर मजदूरों ने किया प्रदर्शन
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही