Search

 
 
 

बेरमो : झारखंड की संस्कृति और परंपरा का पर्व है टुसू- खीरू महतो

 
Bermo : गोमिया प्रखंड के तिलैया स्थित झारखंडी बाबा मंदिर परिसर में सोमवार को मकर संक्रांति पर टुसू मेला का आयोजन किया गया. जदयू के राज्यसभा सांसद खीरू महतो व गोमिया के पूर्व विधायक बबीता देवी  मेला में शरीक हुए. दोनों नेताओं ने मंदिर में मत्था टेककर क्षेत्र की सुख, समृद्धि की मंगलकामना की. सांसद खीरू महतो ने कहा कि टुसू झारखंड की संस्कृति और परंपरा से जुड़ा पर्व है. झारखंड के लोग इसे धूमधाम से मनाते हैं. उन्होंने सांस्कृतिक कार्यक्रम और मेला के लिए समिति को बधाई दी. इस दौरान पूर्व विधायक बबीता देवी ने टुसू पालकी लिए महिलाओं के साथ टुसू गीत गाए और नृत्य भी किया. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-teenager-going-to-see-fair-dies-after-auto-overturns-in-pirtand/">गिरिडीह

: पीरटांड़ में ऑटो पलटने से मेला देखने जा रहे किशोर की मौत
[wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही