Search

 
 
 

बेरमो : अपने घर आयी टीवी कलाकार पूजा शर्मा का गर्मजोशी से स्वागत, कहा - सभी देशों में भारत श्रेष्ठ

 
Bermo : बेरमो की बेटी एवं टीवी कलाकार पूजा शर्मा रविवार को अपने घर पहुंचने पर आसपास के लोगों ने उनका गर्मजोशी से स्वागत किया. स्वर्गीय कामेश्वर शर्मा की बेटी पूजा शर्मा बोकारो में रहकर अपनी पढ़ाई की है.उन्होंने कक्षा नवमी और दशमी की पढ़ाई डीएवी पब्लिक स्कूल ढोरी से की है. 12 वीं की पढ़ाई बोकारो से की. उसके उपरांत वह दिल्ली चली गयी. वहां उसने एयर होस्टेस बनने  की तैयारी की. बहुत मशक्कत के बाद जेट एयरवेज में एयर होस्टेस की नौकरी पायी. 1 वर्ष काम करने के उपरांत मुंबई एक कैफे कॉफी हाउस में बैठी थी, तभी वहां बालाजी टेलिफिल्म्स के कास्टिंग डायरेक्टर की उन पर नजर पड़ी. इसे भी पढ़ें-रांची">https://lagatar.in/ranchi-missing-coal-trader-ajay-singhs-body-found-from-rukka-dam/">रांची

: लापता कोयला कारोबारी अजय सिंह का शव रुक्का डैम से मिला उसने सीरियल में काम करने का ऑफर दिया. पूजा की पहली सीरियल "तुम संग प्रीत लगाई सजना" 2008 में प्रकाशित हुई. सबसे प्रचलित सीरियल कलर्स टीवी के "नागिन वन" में तनवी के किरदार में यह नजर आई. उसने स्टार प्लस के "मेरे अंगने में" में चंदा का किरदार निभाई थी. "देवों के देव महादेव" में देवी सरस्वती के किरदार में नजर आई. इसके अलावा सीआईडी, क्राइम पेट्रोल, सावधान इंडिया सहित 25 से 30 सीरियल के अलावा कई ब्रांड के विज्ञापन में उन्होंने काम किया है.फुसरो के शर्मा कॉलोनी स्थित अपने आवास में उन्होंने बातचीत के क्रम में बताया कि सभी देशों से भारत श्रेष्ठ है, जहां अलग अलग भाषा व संस्कृति के बावजूद हम एक सूत्र में बंधे हैं. राष्ट्र की एकता व अखंडता को बनाये रखने के लिए हम सभी को योगदान देने की जरूरत हैं. एकता व अखंडता के बगैर किसी देश का विकास संभव नहीं है. एकता ही महान शक्ति है और इसी से अखंड भारत का निर्माण संभव है.   [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही