Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: चोरी की 8 बाइक के साथ दो गिरफ्तार

Advertisement
Advertisement
Bermo: बोकारो थर्मल पुलिस ने गुप्त सूचना के आधार पर आठ मोटरसाइकिल सहित दो लोगों को गिरफ्तार किया है. जानकारी के अनुसार, 11 अक्टूबर की रात्रि को बोकारों थर्मल के ओवर ब्रिज के समीप गुप्त सूचना के आधार पर बोकारो थर्मल पुलिस ने दो लोगों को संदिग्ध अवस्था में अपाचे मोटरसाइकिल साथ पकड़ा. पूछताछ के क्रम में दोनों ने पुलिस को बताया की चोरी की एक मोटरसाइकिल बेचने के उद्देश्य से वे बोकारो थर्मल पहुंचे थे. इसी बीच बोकारो थर्मल पुलिस के हत्थे वे चढ़ गए. गिरफ्तार दोनों आरोपी में से एक विकास कुमार यादव कथारा महलीबांध का रहने वाला है जबकि गिरफ्तार दूसरा आरोपी राहुल कुमार यादव कथारा बांध कालोनी का रहने वाला है. दोनों आरोपियों की निशानदेही पर चोरी के आठ मोटरसाइकिल आरोपियों के घर सहित अन्य ठिकानों से बरामद किया गया. बरामद बाइक में कई के फर्जी नंबर पलेट भी लगाए हुए हैं. रजिस्टर्ड नंबर इंजन व चेचिस नंबर के आधार पर पुलिस बाइक मालिकों का पता लगा रही है. जांच के क्रम में 05 मोटर साईकिल रांची ज़िले की, 02 पलामू और 01 रामगढ़ जिले की है . इसे लेकर बोकारो थर्मल थाना प्रभारी रूपेंद्र कुमार राणा ने जानकारी दी. इसे भी पढ़ें- रांची">https://lagatar.in/ranchi-mla-kamlesh-singh-met-the-governor-demanded-to-start-studies-in-degree-college/">रांची

: राज्यपाल से मिले विधायक कमलेश सिंह, डिग्री कॉलेज में पढ़ाई शुरू करवाने की मांग
[wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही