Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : अज्ञात वाहन की चपेट आने से दो बाइक सवार की मौत

Bermo : ललपनिया नयामोड़ सड़क मार्ग पर जगेश्वर स्टेशन के निकट 14 मई की देर शाम एक अज्ञात वाहन के चपेट में आने से दो युवकों की मौत हो गई. मृतक की पहचान गोमिया प्रखंड के तिलैया पंचायत के डाकासाड़म ग्राम निवासी सोरमा सोरेन (19) और हजारीबाग जिला के चरही थाना अंतर्गत फुसरी टोला निवासी रामकुमार टुडू (22) के रुप में हुई है. दुर्घटना की सूचना पाकर जगेश्वर थाना पुलिस घटनास्थल पर पहुंची और शव को कब्जे में लेकर पोस्टमार्टम के लिए भेज दिया. होंडा बाइक का नंबर जेएच 09 एजे 0382 है. मृतक डाकासाड़म से जगेश्वर की ओर आ रहा था. इसी दौरान अज्ञात वाहन बाईक को ठोकर मारकर फरार हो गया. स्थानीय लोगों ने दुर्घटना की सूचना पुलिस और मुखिया आकेश्वर महतो को दी. जानकारी पाकर पूर्व मुखिया धनीराम मांझी व मृतकों के परिजन घटनास्थल पर पहुंचे और शोक संतप्त परिजनों को सांत्वना दिया. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=637276&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो: दिल्ली में बैठे पहलवानों के समर्थन में शोमुवा का धरना [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही