Search

बेरमो: गोमिया में बकरी चोरी करते दो पकड़ाए, जेल भेजे गए

Bermo : गोमिया थाना क्षेत्र के हजारी मोड़ के समीप ग्रामीणों ने बकरी चोरी करते दो लोगों को रंगेहाथ पकड़ लिया और गोमिया पुलिस को सौंप दिया. पुलिस ने गोमिया थाना कांड संख्या 71/23, धारा 379, 411, 34 भादवि के तहत मामला दर्ज कर आरोपी आरिफ अंसारी (52) एवं सबीर अंसारी (28) को गिरफ्तार कर गुरुवार को तेनुघाट जेल भेज दिया. दोनों आरोपी बालीडीह थाना क्षेत्र अंतर्गत हेसाबातू ग्राम के रहने वाले हैं. बताया जाता है कि गोमिया थाना क्षेत्र अंतर्गत हजारी मोड़ शिव मंदिर के पीछे गुरुवार की सुबह रामकुमार प्रजापति अपनी सफेद रंग की बकरी चरा रहा था. इसी बीच एक मोटरसाइकिल पर सवार दो व्यक्ति पहुंचे और बकरी को पावरोटी खिलाने लगे. यह सब वह छुपकर देखने लगा. पावरोटी खिलाने के बाद एक प्लास्टिक के बोरे में बकरी को भरकर मोटरसाइकिल पर चढ़कर वे दोनों भागने लगे. बकरी मालिक ने इसकी जानकारी आसपास के लोगों को दी. आसपास के लोग अविलंब वहां पहुंचे और बकरी सहित दोनों व्यक्तियों को पकड़ लिया. इस दौरान कुछ लोगों ने बकरी चोरों के साथ धक्का मुक्की भी की और गोमिया पुलिस को इसकी सूचना दी. यह भी पढ़ें: बेरमोः">https://lagatar.in/bermo-case-filed-against-the-son-of-the-deceased-who-blocked-the-road-for-compensation/">बेरमोः

मुआवजा के लिए रोड जाम करने वाले मृतक के पुत्र पर केस दर्ज [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp