Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : बंद दो सरकारी क्वार्टर व एक गुमटी में लाखों की चोरी

Bermo : बेरमो थाना क्षेत्र के करगली रेस्ट हॉउस कॉलोनी में 22 जनवरी की देर रात दो बंद क्वार्टर में लाखों रुपए के सामानों की चोरी हुई. दोनों क्वार्टर में मो. परवेज और गौरीशंकर सिंह रहते हैं. जिस गुमटी में चोरी हुई वह करगली गेट पर स्थिति है. चोरों ने दोनों क्वार्टर से जेवरात, बर्तन, कपड़े समेत अन्य सामानों की चोरी की. मो. परवेज किसी काम से रांची गए थे. क्वार्टर में छोटे-छोटे बच्चे थे. चोरों ने घर में लगे ताला तोड़कर चोरी की. गौरीशंकर सिंह और उनकी पत्नी 22 जनवरी को अपने पुत्र के करगली अस्पताल स्थित क्वार्टर में गए. रात हो जाने पर दोनों वहीं रुक गए. सुबह में उन्हें चोरी होने की जानकारी मिली. क्वार्टर में ताला लगा था. चोरों ने ताला तोड़कर हज़ारों रुपए के बर्तन, कपड़े और अन्य सामान चुरा लिए. गुमटी में भी चोरों ने हाथ साफ किए. यहां से भी कई सामान ले गए. चोरी के तीनों घटनाओं की जानकारी पुलिस को दी गई. पुलिस दोनों क्वार्टर और गुमटी पहुंचकर जांच-पड़ताल शुरू की. घटना की जानकारी पाकर वार्ड पार्षद रश्मि सिंह और चिकू सिंह भी क्वार्टर और गुमटी पहुंचे. दोनों पुलिस से चोरों का पता लगाकर कार्रवाई की मांग की है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=533648&action=edit">यह

भी पढ़ें : बेरमो : विधायक की नेक पहल, घायल तीर्थ यात्रियों को भेजा घर [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही