Search

 
 
 

बेरमो : गोमिया थाने में दो कोयला लदा ट्रक जलकर राख, 2014 में किया गया था जब्त

 
Bermo : बेरमो अनुमंडल के गोमिया थाना में रखा दो कोयला लदा ट्रक जल गया. जिसकी वजह से उस पर रखा कोयला जलकर राख हो गया.  यह घटना सोमवार अहले सुबह 4 बजे की है.  जिसके बाद घटना की सूचना आईइएल और तेनुघाट के फायर ब्रिगेड को दी गयी. मौके पर फायर ब्रिगेड की गाड़ी पहुंची और आग को बुझाने में लग गयी. आग की लपटें इतनी तेज थी कि इसे बुझाने में करीब चार घंटे लग गये.

आग कैसे लगी इसकी जानकारी अबतक नहीं मिल पायी

इस संबंध में गोमिया थाना प्रभारी आशीष खाखा ने बताया कि दोनों ट्रक को 2014 में जब्त किया था. आशीष खाखा ने कहा कि आग कैसे लगी है,  इसकी पुख्ता जानकारी अब तक नहीं मिल पायी है. हालांकि अनुमान जताया जा रहा है कि पटाखे की चिंगारी से आग लगी है. क्योंकि रविवार की रात को थाना के बगल में एक शादी समारोह थी. जिसमें लोग पटाखे छोड़ रहे थे. शायद उसकी चिंगारी से भी आग लगी हो. इसे भी पढ़े : मई">https://lagatar.in/campus-shoes-ipo-may-come-in-may-plan-to-increase-business/">मई

में आ सकता है कैंपस का आईपीओ, बिजनेस को बढ़ाने की योजना

बड़ी मशक्कत के बाद आग पर पाया गया काबू

आशीष खाखा ने बताया कि सुबह करीब चार बजे दोनों ट्रकों में आग लगते हुए देखा गया. उन्होंने कहा कि आग की लपटें इतनी तेज थी कि आसपास रखे जप्त ट्रकों में भी आग लगने की संभावना थी. लेकिन फायर ब्रिगेड के कर्मियों ने बड़ी मशक्कत के बाद आग पर काबू पाने में कामयाब हुए. इसे भी पढ़े : पाकिस्तान">https://lagatar.in/pakistans-pm-shahbaz-sharif-wrote-a-letter-to-pm-modi-demanding-solution-of-other-issues-including-kashmir/">पाकिस्तान

के पीएम शहबाज शरीफ ने प्रधानमंत्री मोदी को लिखा पत्र, कश्मीर समेत अन्य मुद्दों के समाधान की मांग की [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही