Search

 
 
 

बेरमो : पेटरवार हादसे में मृत दो चचेरे भाइयों को किया गया सुपुर्द ए खाक

 

सऊदी में कार्यरत पिता की अनुपस्थिति में निकला बेटे व भतीजे का जनाजा

Bermo/ Bokaro Thermal : पेटरवार प्रखंड के खेतको में मुहर्रम के दिन हुए हादसे में मृत दोंनों चचेरे भाइयों गुलाम हुसैन और साजिद आलम को 30 जुलाई रविवार को कब्रिस्तान में सुपुर्दे खाक किया गया. पिता की अनुपस्थिति में ही बेटे का जनाजा निकाला गया. हादसे में करंट लगने से चार लोगों की मौत हो गई थी, जिनमें से दो को शनिवार की शाम मिट्टी दी गई थी. वहीं मृतक गुलाम हुसैन के पिता सऊदी अरब में काम करने गए हैं. खबर सुनकर वह 30 जुलाई को वापस लौटने वाले थे, इसलिए बेटे को मिट्टी देने की रस्म रोक दी गई थी. लेकिन तकनीकी कारणों से वह वापस नहीं लौट सके, इसलिए एक दिन बाद गुलाम हुसैन और उसके चचेरे भाई साजिद आलम को सुपर्द ए खाक किया गया. ज्ञात हो कि शनिवार की सुबह मुहर्रम के ताजिया मिलन करने जाने के दौरान 11 हजार वोल्ट के हाईटेंशन तार की चपेट में आकार चार लोगों की मौत हो गई थी और 9 लोग गंभीर रूप से घायल हो गए थे. सात घायलों का इलाज बीजीएच बोकारो में चल रहा है, जबकि दो लोग ठीक होकर घर लौट गए. अंतिम संस्कार में भाजपा नेता लक्ष्मण नायक, आजसू के काशीनाथ सिंह, एडीएम अनंत कुमार, बेरमो अनुमंडल पुलिस पदाधिकारी सतीशचंद्र झा, बीडीओ शैलेन्द्र चौरसिया, सीओ ब्रजेश श्रीवास्तव, इंस्पेक्टर शैलेश कुमार चौहान, रवींद्र कुमार सिंह, शंकर कांति आदि शामिल हुए. यह भी पढ़ें : गोड्डा">https://lagatar.in/godda-accused-of-killing-a-young-man-and-throwing-the-dead-body-under-the-bridge-arrested/">गोड्डा

: युवक की हत्या कर शव पुल के नीचे फेंकने का आरोपी गिरफ्तार [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही