Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : पिट्स मॉडर्न स्कूल में दो दिवसीय 44वां वार्षिक एथलेटिक मीट संपन्न

Bermo : पिट्स मॉडर्न स्कूल गोमिया में दो दिवसीय 44वां वार्षिक एथलेटिक्स मीट का शनिवार को आईईएल मैदान में समापन हो गया. मौके पर मुख्य अतिथि राकेश कुमार महाप्रबंधक आईईपीएल ने खेल ध्वज फहराया. राकेश कुमार ने प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय की अगुवाई में स्कूल के चारों हाउस अशोक, मगध, वैशाली और विक्रम हाउस के संयुक्त मार्च पास्ट का निरीक्षण किया. स्पोर्ट्स कैप्टन आलोक गुप्ता और सोनाली ने मशाल प्रज्जवलित किया. मुख्य अतिथि ने खिलाड़ियों को शपथ दिलायी. खेल शिक्षक वीके मिश्रा, सागर कुमार व मार्ग दर्शक गंगाधर यादव ने कराटे और पीटी का शानदार प्रदर्शन और जेएन तिवारी व शुभम ने मार्च पास्ट कराया. एथलेटिक मीट के दौरान चारों हाउस के प्रतिभागियों ने एथलेटिक्स लॉन्ग जंप, शॉटपुट, डिस्कस थ्रो और क्रिकेट में हिस्सा लिया. वैशाली हाउस ने सर्वश्रेष्ठ खेलकूद का पुरस्कार हासिल किया. मार्च पास्ट में सर्वश्रेष्ठ प्रदर्शन करने वाले वैशाली हाउस को ईडा विलियम्स ट्रॉफी के लिए अवार्ड मिला. पीटी के लिए केपी पंडा ट्रॉफी भी वैशाली हाउस को मिला. मुख्य अतिथि जीएम राकेश कुमार ने अपने संबोधन में कहा कि खेलकूद का जीवन में महत्वपूर्ण स्थान है. खेलकूद से बच्चों में अनुशासन की भावना व शारीरिक और मानसिक विकास होता है. मुख्य अतिथि के अलावे ओरिका के उच्च पदाधिकारी रोशन सिन्हा, पीके झा, मुकेश झा, प्रदीप भट्टाचार्य, कर्नल दीपक पाढ़ी के अलावे स्कूल के प्राचार्य मनोज कुमार उपाध्याय, उप प्राचार्य डॉ.विनीता पटनायक पाढी व एसडी प्रसाद ने भी बच्चों को पुरस्कृत किया. विद्यालय प्रबंध समिति के वाइस चेयरमैन अरिंदम दासगुप्ता ने कार्यक्रम के सफल आयोजन पर बधाई दी. यह">https://lagatar.in/nawadih-make-every-teacher-of-high-school-promising-by-adopting-a-student-education-minister/">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : उच्च विद्यालय के हर शिक्षक एक छात्र को गोद लेकर बनाएं होनहार : शिक्षा मंत्री [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही