Search

 
 
 

बेरमो : माओवादियों का दो दिवसीय बंद बेअसर, बाजार में खुली रही दुकानें

 
Bermo : भाकपा माओवादियों के दो दिवसीय झारखंड-बिहार बंद का बेरमो कोयलांचल इलाके में बिल्कुल असर नहीं है. 20 अप्रैल को बंद के पहले दिन आम दिनों की तरह दुकानें खुली रही. सड़कों पर वाहनों का आवागमन जारी रहा. गोमिया से हजारीबाग, पेटरवार, बोकारो, रांची समेत अन्य जगहों की बसें रवाना हुई. बोकारो थर्मल में भी बंद का असर नहीं देखा गया. सड़कों पर वाहनों का आवागमन जारी देखा गया. बाजार में दुकानें खुली रही. प्लांट में उत्पादन कार्य जारी रहा. सिर्फ डीवीसी बोकारो थर्मल के ऐश पौंड से छाई ढुलाई कार्य प्रभावित रहा. नावाडीह में भी बंद का असर नहीं है. फुसरो-नावाडीह सड़क मार्ग पर वाहनों का परिचालन आम दिनों की तरह जारी रहा. बाजारों में दुकानें देखी गई. पेटरवार में भी बंद का असर नहीं देखा गया. बोकारो-रांची सड़क मार्ग पर वाहनों को आवागमन करते देखा गया. पेटरवार चौक पर सभी दुकानें खुली देखी गई. बता दें कि चतरा जिला के लावालौंग गरहे जंगल में माओवादियों के खिलाफ पुलिस कार्रवाई में पांच माओवादी की मौत हो गई थी. इसी के खिलाफ माओवादियों ने दो दिवसीय बंद का आह्वान किया है. मारे गए माओवादियों में 25 लाख के दो इनामी माओवादी गौतम पासवान और चार्लीस उरांव भी शामिल थे. इसके अलावा मारे गए तीन माओवादियों नंदू, अमर गंझू और संजीत उर्फ सुजीत गुड़िया पर भी इनामी थे. इन माओवादियों के पास से दो एके 47 रायफल, दो इंसास रायफल और दो देशी रायफल पुलिस ने बरामद की थी. हालांकि माओवादी बंदी को देखते हुए सुरक्षा की कड़ी व्यवस्था की गई है. पुलिस जवानों को सतर्क रखा गया है. इस संबंध में बेरमो डीएसपी सतीशचंद्र झा ने कहा कि माओवादी बंदी को देखते हुए बेरमो अनुमंडल के उग्रवाद प्रभावित इलाके के रेलवे ट्रैक और सड़कों पर सीआरपीएफ व जगुआर की टीम सर्च अभियान चला रही है. किसी भी संभावित घटना से निपटने के लिए पुलिस जवान तैयार हैं. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=613857&action=edit">यह

भी पढ़ें : नावाडीह : ईद को लेकर शांति समिति की हुई बैठक [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही