Search

 
 
 

बेरमो : हाईवा के धक्के से बाइक सवार दो लोग घायल

 
लोगों ने हाईवा को क्षतिग्रस्त कर लगाया जाम
Bermo: बेरमो के गांधीनगर थाना क्षेत्र हीरक रोड़ के बेरमो सीम के समीप 24 अगस्त की शाम हाईवा के धक्के से डीवीसी बेरमो कॉलोनी निवासी सेवानिवृत्त डीवीसी कर्मी 63 वर्षीय प्रयाग राम व 43 वर्षीय प्रमोद गोप घायल हो गये. दोनों घायलों को लोगों ने उपचार के लिए केंद्रीय अस्पताल ढोरी पहुंचाया, जहां से प्रयाग राम को बेहतर इलाज के लिए बोकारो रेफर कर दिया गया. इधर, प्रमोद राम का प्राथमिक इलाज कर छोड़ दिया गया. घटना के बाद आक्रोशित लोगों ने हाईवा का शीशा तोड़कर क्षतिग्रस्त कर कुछ देर के लिए मुख्य मार्ग को जाम कर दिया. जानकारी मिलते ही बेरमो थाना पुलिस पहुंचकर लोगों को समझा बुझाकर वाहन को जब्त कर लिया. घटना के बाद हाईवा चालक फरार हो गया. घटना के संबंध में बताया जाता है कि सेवानिवृत कर्मी प्रयाग राम व प्रमोद गोप बाइक संख्या जेएच 09बी-3477  से बेरमो सीम से डीवीसी की ओर जा रहे थे, तभी सामने से आ रही हाईवा संख्या जेएच 09 टी- 0591 ने टक्कर मार दी। इससे दोनों सड़क पर गिरकर घायल हो गए. पुलिस मामले की जांच कर रही है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=739197&action=edit">यह

भी पढ़ें: बोकारो थर्मल : बारिश से पुलिया ध्वस्त, आवागमन ठप [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही