प्लास्टिक व त्रिपाल ढककर पीड़ित गुजर रहे हैं रात
Bermo : लगातार बारिश से गोमिया व नावाडीह प्रखंड के गांव में मिट्टी के दो घर गिर गए हैं. सियारी के उदा गांव निवासी रतनी कुमारी का घर गिर गया. जब यह हादसा हुआ तब रतनी और उसके पति हीरालाल मुर्मू बच्चों के साथ रिश्तेदार के घर गए थे. 22 सितंबर को वे घर लौटे तो घटना की जानकारी मिली. मुखिया रामबृक्ष मुर्मू ने पीड़ित परिवार को त्रिपाल दिया है. मुखिया ने बताया कि आवास प्लस में रतनी कुमारी का नाम है लेकिन अभी पोर्टल बंद हो गया है, लिहाजा इसे आवास योजना का लाभ नहीं मिल पा रहा है.कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह गांव में गिरा घर
इसी प्रकार नावाडीह प्रखंड के ऊपरघाट स्थित कंजकिरो पंचायत के पिपराडीह गांव में 21 सितंबर की रात मुसलाधार बारिश से एक गरीब का मिट्टी का घर ढह गया. उस समय स्व. मोहन तुरी के परिजन सोए हुए थे. हालांकि इस घटना में सुरेंद्र तुरी व उसकी पत्नी गुड़िया देवी, बेटी शारदा कुमारी, अमन तुरी व गौरी कुमारी बाल-बाल बच गए. लेकिन पलंग सहित अन्य समान बर्बाद हो गया. घटना की सूचना मिलने के बाद मुखिया ललीता देवी सहित पंचायत के कई जनप्रतिनिधि पहुंचे और पीड़ित परिवार को हर सभंव सहयोग करने की आश्वासन दिया. यह">https://lagatar.in/bokaro-rack-loading-of-coal-is-being-done-in-railway-goods-warehouse-disregarding-the-rules/">यहभी पढ़ें: बोकारो : रेलवे माल गोदाम में नियमों को ताक पर रख हो रही कोयले की रैक लोडिंग [wpse_comments_template]
Leave a Comment