Search

 
 
 

बेरमो : ऑटो पलटने से दो महिलाएं गंभीर रुप से घायल

 
दोनों की सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में जारी है चिकित्सा
Bermo : गोमिया प्रखंड के ललपनिया घाटी में 25 अगस्त को ऑटो के अनियंत्रित होकर पलट जाने से दो महिलाएं घायल हो गई. घायल महिलाओं का गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र में इलाज किया जा रहा है. बताया जाता है कि पचमो पंचायत के सरैयापानी गांव से लगभग नौ व्यक्ति एक ओटो में सवार होकर तेनुघाट स्थित धनंजय करमाली के घर दशकर्म पर जा रहे थे कि ललपनिया के समीप घुमावदार घाटी में ऑटो अनियंत्रित होकर पलट गई. इसमें ऑटो में सवार सोहरी देवी 45 वर्ष व मांगो देवी 47 वर्ष गंभीर रूप से घायल हो गई. सूचना मिलते ही आसपास के लोगों ने 108 एम्बुलेंस से दोनों घायलों को गोमिया सामुदायिक स्वास्थ्य केंद्र पहुंचाया. जहां दोनों का इलाज  जारी है. वहीं ऑटो में सवार अन्य व्यक्ति सुरक्षित हैं. यह">https://lagatar.in/bermo-web-casting-will-be-held-at-65-booths-of-nawadih-and-27-booths-of-chandrapura-in-dumri-by-election/">यह

भी पढ़ें: बेरमो : डुमरी उपचुनाव में नावाडीह के 65 व चंद्रपुरा के 27 बूथों पर होगी वेब-कास्टिंग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही