Search

 
 
 

बेरमो : यूसीडब्ल्यूयू ने स्वांग वाशरी जीएम को सौंपा मांग पत्र

 
Bermo: यूनाइटेड कोल वर्कर्स यूनियन स्वांग वाशरी शाखा ने 23 मई को मजदूरों से संबंधित 26 सूत्री मांग पत्र शाखा सचिव बलराम नायक के नेतृत्व में पीओ गांधी संतोष को सौंपा. जिसमें कहा गया है कि स्वांग वाशरी परिसर व आवासीय कॉलोनियों में शुद्ध पेयजल की आपूर्ति, साफ - सफाई व पर्यावरण को प्राथमिकता दिया जाय. मजदूर आवासों का सेफ्टी टैंक व आवासों का मरम्मती कराया जाय. टाइप थ्री व टाइप टू कॉलोनी रोड़ की मरम्मत किया जाय. बिजली कटौती बंद किया जाय. सिविल विभाग आवास कार्य के खर्च का पूर्ण ब्यौरा के साथ बाहर दीवार में आवेदक के नाम के साथ बोर्ड लगाया जाय. संवेदनशील पदों पर कार्यरत कर्मचारियों का स्थानांतरण किया जाय. मजदूरों के परिचय पत्र, फोटो चिकित्सा कार्ड,अर्जित अवकाश व आकस्मिक अवकाश का आवेदन फॉर्म मजदूरों को उपलब्ध कराया जाय. कल्याण समिति व सुरक्षा समिति की बैठक समय पर कराया जाय आदि कई मांगे शामिल हैं.  पीओ ने इन मांगों पर सकारात्मक पहल करने की बात कही. मौके पर शाखा अध्यक्ष यदु उरांव, जगदीश नोनिया, नरेश नोनिया, बिनोद महतो, अशोक झा,शरीफ अहमद, जीतन यादव, सुरेश यादव, सोबिया, नासिर, सुनील मंडल,नियाजूद्दीन,मो इरफान,बिनोद रजक,लतिका देवी, उमेश गोप आदि मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=646078&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो: मल्हार टोला का पीएचईडी अधिकारी व दिवंगत मंत्री पुत्र ने किया निरीक्षण [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही