Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : संडे ड्यूटी पर रोक के आदेश पर यूनियन नेताओं ने जताया एतराज़

Bermo : सीसीएल ढोरी महाप्रबंधक के सभागार में क्षेत्रीय प्रबंधन और संयुक्त सलाहकार समिति के सदस्यों के साथ सोमवार 17 अप्रैल को जीएम मनोज कुमार अग्रवाल की अध्यक्षता में बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए जीएम ने बताया कि संडे ड्यूटी के खर्च पर कटौती का निर्देश दिया गया है. इसका असर सीसीएल के सभी एरिया में काम करने वाले कोयला कर्मचारियों पर पड़ेगा. कर्मचारियों के संडे ड्यूटी का बजट लगातार बढ़ता जा रहा है. इसे देखते हुए कोल इंडिया प्रबंधन की ओर से संडे ड्यूटी पर रोक का आदेश है. प्रबंधन उत्पादन लागत कम करने का लगातार प्रयास कर रहा है. ढोरी एरिया में संडे ड्यूटी का पेमेंट पिछले साल बजट से 8.5 करोड अधिक भुगतान किया गया. वहीं यूनियन नेताओं की ओर से कहा गया कि कोल इंडिया प्रबंधन ने इस तरह के आदेश पहले भी जारी किया था. लेकिन स्थानीय प्रबंधन इस बार इसका पालन करने के आतुर दिख रहा है. उन्होंने कहा कि अधिकारी अपने कर्मचारियों का चेहरा देख कर संडे ड्यूटी कराते हैं. उन्होंने कहा कि कोयला उत्पादन का ग्राफ बढ़ रहा है तो सुविधाओं में कटौती क्यों की जा रही है. सीसीएल प्रबंधन को इस पर विचार करना चाहिए. मौके पर एसओपी प्रतुल कुमार, पीओ कुमार अरविंद झा, एसओईएडएम जयशंकर प्रसाद, एसओएक्स यूके पासवान, एएफओ राजीव कुमार, कार्मिक प्रबंधक सुरेश सिंह, डॉ.आरएन झा सहित यूनियन प्रतिनिधि विकास सिंह, आर उनेश, भीम महतो, बैजनाथ महतो, अविनाश सिंह, महेंद्र चौधरी व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-theft-by-breaking-the-lock-of-the-temple-for-the-third-consecutive-day-in-the-same-area/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : एक ही इलाके में लगातार तीसरे दिन मंदिर का ताला तोड़कर चोरी [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही