Search

 
 
 

बेरमो : नए वेतन समझौता के लिए यूनियन ने प्रबंधन को सौंपा ज्ञापन

 
25 सितंबर को खत्म हो रही है पिछले समझौते की अवधि, ठेका मजदूरों को स्थाई करने की भी मांग
Bermo : इंडस्ट्रियल मजदूर यूनियन, गोमिया के कार्यालय में एक अगस्त को यूनियन के सदस्यों की बैठक हुई. बैठक में यूनियन के महासचिव रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि आइइपीएल गोमिया में पिछले समझौते की अवधि 25 सितंबर 2023 को समाप्त हो रही है. इसलिए आज यूनियन द्वारा नए वेतन समझौते के लिए प्रबंधन को मांग पत्र सौपा गया है. उन्होंने कहा कि इस अवधि में ठेका मजदूरों ने कारखाने के उत्पादन में वृद्धि करने व गुणवत्ता में सुधार में महत्वपूर्ण योगदान दिया है. इस दौरान बढ़ती महंगाई को देखते हुए मांग पत्र में ठेका मजदूरों को स्थायी करने व वेतन व अन्य सुविधाओं में वृद्धि करने की मांग की गई है. प्रबंधन ने आश्वासन दिया है कि सितंबर माह से यूनियन के साथ इस मांग पत्र पर वार्ता शुरू की जायगी. मौके पर लालचंद सोरेन, शारदानंद चौहान, माधवलाल चौधरी, मुकेश रवानी, बिनोद रविदास, प्रशांत श्रीवास्तव, जुल्फिकार अली, कृष्णा हांसदा, संतोष पासवान, विनय कुमार, महादेव मरांडी, शंकर प्रजापति, मनोज रवानी, दिवाकर उपाध्याय, रजत कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें :">https://lagatar.in/bermo-mp-demands-the-minister-to-start-the-construction-work-of-tools-room/">

बेरमो : सांसद ने मंत्री से की टूल्स रूम निर्माण कार्य शुरु कराने की मांग [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही