Search

 
 
 

बेरमो : केंद्र सरकार की मजदूर-किसान विरोधी नीतियों के खिलाफ एकजुट हों-  लखनलाल

 

जारंगडीह में संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक में जुटे मजदूर नेता

Bermo : जारंगडीह स्थित सीटू कार्यालय में 20 जुलाई को संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा की बैठक हुई. बैठक को संबोधित करते हुए एटक नेता सह जेबीसीसीआई सदस्य लखन लाल महतो ने कहा कि केंद्रउ की मोदी सरकार की मजदूर, किसान व राष्ट्र विरोधी नीतियों के खिलाफ मजदूरों का देशव्यापी अभियान चलाया जा रहा है. इसी के तहत राज्य स्तरीय कन्वेंशन रांची व बोकारो में जिला स्तरीय कन्वेंशन हुआ. उन्होंने मजदूरों से केंद्र की नीतियों के खिलाफ एकजुट होने का आह्वान किया. सीटू के प्रदेश उपाध्यक्ष रामचंद्र ठाकुर ने कहा कि मोदी सरकार हर मोर्चे पर विफल रही है. इस सरकार में बेरोजगारी, महंगाई व कारपोरेट लूट जैसी घटनाओं में बेतहाशा वृद्धि हुई है. यदि फिर से यह सरकार सत्ता में आयी तो देश बर्बाद हो जाएगा. उन्होंने 10 अगस्त को रांची में होने वाले मजदूरों के महापड़ाव में हजारों की संख्या में मजदूरों की भागीदारी का आह्वान किया. सीटू के जिला सचिव प्रदीप विश्वास, इंटक नेता श्यामल कुमार सरकार, अजय सिंह, शिवनंदन चौहान, विल्सन फ्रांसिस, एटक के सुजीत कुमार घोष, चंद्रशेखर झा, जवाहर यादव, आफताब आलम, भागीरथ शर्मा,  श्याम बिहारी सिंह दिनकर आदि ने विचार रखे. बैठक की अध्यक्षता इंटक के वरीय नेता गिरजा शंकर पांडे ने की, जबकि संचालन सीटू राज्य सचिव विजय कुमार भोई ने किया. मौके पर निजाम अंसारी, मथुरा सिंह यादव, अजय रविदास, पंकज महतो, सुरेश कुमार, श्याम नारायण सतनामी, मोहम्मद कयामुद्दीन, हरेंद्र कुमार सिंह आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें : गिरिडीह">https://lagatar.in/giridih-youth-injured-after-falling-from-uncontrolled-bike-hospitalized/">गिरिडीह

: अनियंत्रित बाइक से गिरकर युवक घायल, अस्पताल में भर्ती [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही