Search

 
 
 

बेरमो: खासमहल-कोनार परियोजना कार्यालय पर संयुक्त मोर्चा का प्रदर्शन

 
मांगें नहीं माने  जाने पर प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ने की चेतावनी Bermo : संयुक्त ट्रेड यूनियन मोर्चा के बैनर तले बीएंडके क्षेत्र के एकेकेओसीपी (खासमहल-कोनार) परियोजना कार्यालय पर जोरदार प्रदर्शन किया. बाद में मजदूरों की समस्याओं का मांग पत्र प्रबंधन को सौंपा गया. राकोमयू एरिया सचिव श्यामल कुमार सरकार ने कहा कि सीसीएल बीएंडके प्रबंधन की मनमानी बढ़ती जा रही है. मजदूरों की समस्याओं का समय पर निराकरण नहीं किया जा रहा है. एचएमएस के ओम प्रकाश सिंह उर्फ टीनू सिंह और गजेंद्र प्रसाद सिंह ने कहा कि मजदूरों की समस्या का शीघ्र समाधान नहीं किया गया तो जोरदार आंदोलन किया जाएगा. एटक के गणेश महतो, सीसीएल सीकेएस के दिलीप मारिक और सीटू के विजय भोई ने कहा कि प्रबंधन की मनमानी नहीं चलने दी जाएगी. प्रबंधन के खिलाफ आर-पार की लड़ाई लड़ी जाएगी. मौके पर इंटक के वीरेंद्र सिंह व सुबोध सिंह पवार, एचएमएस के सुशील सिंह, बीएमएस के विनय पाठक, राम निहोरा सिंह व संजय यादव, यूकोवयू के सुजीत घोष, आफताब आलम खान, सुरेश शर्मा, सीटू के मनोज पासवान, पंकज महतो, सुरेश कुमार आदि उपस्थित थे. यह भी पढ़ें: बेरमो">https://lagatar.in/bermo-use-of-renewable-energy-is-necessary-for-a-better-future/">बेरमो

: अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर भविष्य के लिए जरूरी [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही