Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : ढोरी क्षेत्र में सयुंक्त मोर्चा ने की पीट मीटिंग

Advertisement
Advertisement

3 अक्टूबर को जीएम कार्यालय के समक्ष आंदोलन की दी चेतावनी

Bermo : संयुक्त मोर्चा ढोरी के बैनर तले एएडीओसीएम, एसडीओसीएम कल्याणी व ढोरी खास परियोजना में सीसीएल सीकेएस के कार्यकारी अध्यक्ष रवीन्द्र कुमार मिश्रा की अध्यक्षता में 22 सितंबर को मीटिंग हुई. इसमें सभी ट्रेड यूनियन के नेताओं ने भाग लिया. मौके पर रवीन्द्र कुमार मिश्रा ने कहा कि कोल इंडिया प्रबंधन के कामगारों के एनसीडब्ल्यू 11वां वेतन समझौता को गलत तथ्यों के आधार पर रोका गया है, जिसे संयुक्त मोर्चा कतई बर्दाश्त नहीं करेगी. इसको लेकर आगामी 3 अक्टूबर को महाप्रबंधक कार्यालय ढोरी के मुख्य द्वार पर विशाल धरना-प्रदर्शन होगा. हरेन्द्र सिंह ने कहा कि हम अपनी चट्टानी एकता का परिचय देकर प्रबंधन की गलत मंशा को सफल नहीं होने देंगे. मौके पर मुरारी सिंह, विकास सिंह, शिवनंदन चौहान, आर उमेश, गणेश मल्लाह, ओम शंकर सिंह, सन्त सिंह, जयराम सिह, राजू भुखिया, कुलदीप, धीरज पांडे,अजय सिंह,फुली गोप, ललन मल्लाह, बीरेन्द्र गुप्ता, शाहनवाज खान व अन्य लोग मौजूद थे. यह">https://lagatar.in/bokaro-rack-loading-of-coal-is-being-done-in-railway-goods-warehouse-disregarding-the-rules/">यह

भी पढ़ें: बोकारो : रेलवे माल गोदाम में नियमों को ताक पर रख हो रही कोयले की रैक लोडिंग [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही