Search

बेरमो : अक्षय ऊर्जा का इस्तेमाल बेहतर भविष्य के लिए जरूरी

बोकारो थर्मल में जस्ट ट्रांजिशन की चुनौतियां और आजीविका पर परिचर्चा

Bokaro Thermal : बोकारो थर्मल स्थित गोविंदपुर सी पंचायत भवन में दामोदर बचाओ अभियान व असर की ओर से 21 जुलाई को  झारखंड में जस्ट ट्रांजिशन पर केन्द्रित चुनौतियां और लोगों की आजीविका पर परिचर्चा का आयोजन किया गया. केबी कॉलेज के प्राचार्य डॉ पी सिन्हा की अध्यक्षता में हुई परिचर्चा में कोयला खनन क्षेत्र में कार्यरत मजदूर यूनियन के प्रतिनिधि, पंचायत प्रतिनिधि, असंगठित मजदूर प्रतिनिधि व सामाजिक संगठन के प्रतिनिधियों ने भाग लिया. वक्ताओं ने कहा कि कोयला, कच्चा तेल जैसे ऊर्जा स्रोतों पर निर्भरता पर्यावरण के लिए खतरनाक है. इसलिए दुनिया में अक्षय ऊर्जा को अपनाने की प्रति प्रतिवद्धता बढ़ती जा रही है, जो  बेहतर भविष्य के लिये जरूरी है. इसके साथ ही ऊर्जा व पेट्रोलियम क्षेत्र से जुड़े लोगों की आजीविका का भी ख्याल रखना होगा. उन्होंने कहा कि ऊर्जा रूपांतरण से सामाजिक, आर्थिक व पर्यावरणीय सरोकारों के साथ संतुलन बनाना बहुत जरूरी है. सरकार व सम्बन्धित पक्षों को इस मामले में बेहद संजीदगी से आगे बढ़ना होगा. दामोदर बचाओ अभियान के गुलाब चंद्र ने विभिन्न पहलुओं पर विस्तार से चर्चा की. परिचर्चा में सुबोध सिंह पवार, डॉक्टर अरुण  कुमार महतो, बेरमो प्रखंड मुखिया संघ के अध्यक्ष चंद्रदेव घासी, मुखिया सीमा महतो, सुमंती देवी, विश्वनाथ महतो, विकास कुमार सिंह, घनश्याम प्रसाद, रामवृक्ष मुर्मू, अर्चना कुमारी, खिरोधर महतो, मनोहर लाल चक्रम, आरती चंद्रा दीपमाला, रेखा देवी ज्योति नारायण गोप आदि ने भाग लिया. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-four-villagers-injured-by-lightning-serious-woman-hospitalized/">बेरमो

: वज्रपात से चार ग्रामीण घायल, गंभीर महिला अस्पताल में भर्ती  [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

बेहतर न्यूज़ अनुभव
ब्राउज़र में ही
//