Search

 
 
 

बेरमो : सोच-विचार कर करें मत का प्रयोग : प्राचार्य

 
केबी कॉलेज बेरमो में चलाया गया मतदाता जागरूकता अभियान
Bermo : केबी कालेज बेरमो और अनुमंडल पदाधिकारी कार्यालय के संयुक्त तत्वावधान में कॉलेज के प्रांगण में मतदाता जागरूकता अभियान का आयोजन किया गया. कार्यक्रम की अध्यक्षता करते हुए प्राचार्य डॉ केपी सिन्हा ने कहा कि मतदाताओं को अपने मत का प्रयोग सोच विचार कर करना चाहिए. तेनुघाट के एक्जीक्यूटिव मजिस्ट्रेट सतेंद्र नारायण पासवान ने कहा कि किसी के प्रभाव में आकर नहीं बल्कि अपने विवेक के आधार पर मतदान करें. सहायक कार्यक्रम पदाधिकारी चंचला सिंह ने कहा कि मतदाता जागरूकता अभियान मे छात्र छात्राओं की भूमिका समाज निर्माण हेतु अति आवश्यक है. डॉ प्रभाकर कुमार ने कहा कि 18 वर्ष कि आयु पूर्ण कर चुके सभी युवा मतदाता सूची में नाम जुड़वाएं. कार्यक्रम में प्रो लक्ष्मी नारायण रॉय, प्रो गोपाल प्रजापति, डॉ आरपी सिंह, डॉ नीला पूर्णिमा तिर्की, प्रो मनोहर मांझी, डॉ वासुदेव प्रजापति, डॉ व्यास कुमार, प्रो अमित कुमार रवि, प्रो नितिन चेतन तिग्गा, प्रो साजन भारती, प्रो मधुरा केरकेट्टा, प्रो प्रसादी कुशवाहा, रविंद्र कुमार रॉय, दुर्गा पासवान, सदन राम, रवि कुमार सहित कॉलेज परिवार के लोग शामिल थे. यह भी पढ़ें : बेरमो">https://lagatar.in/bermo-citu-and-kisan-sabha-burnt-the-effigy-of-cm-of-manipur/">बेरमो

: सीटू व किसान सभा ने मणिपुर के सीएम का फूंका पुतला [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही