Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो: करमाटांड़ से वाहन चोरी, जांच में जुटी पुलिस

Advertisement
Advertisement
Bermo: बेरमो अनुमंडल के आईइएल थाना क्षेत्र में बीती रात घर से बोलेरो की चोरी हुई. वाहन चोरी की घटना करमाटांड़ पेट्रोल पंप के पास नारायण साव के घर से हुई. नारायण साव ने बताया कि उनके दामाद प्रभाकर कुमार साव गिरिडीह के गावां से बोलेरो गाड़ी लेकर पहुंचे थे. गाड़ी घर के सामने खड़ी की थी. आधी रात को जब वह लघुशंका के लिए बाहर निकले तो देखा कि गाड़ी गायब है. आनन-फानन में घर के अन्य सदस्यों को उठाया और खोजबीन शुरू की. इसे भी पढ़ें- झामुमो">https://lagatar.in/jmm-leaders-allegation-scam-worth-lakhs-in-dmft-schemes-get-the-investigation-done-dc-sir/">झामुमो

नेता का आरोप, डीएमएफटी योजनाओं में लाखों का घोटाला, जांच कराएं डीसी साहब…  
बता दें कि जहां चोरी हुई वहां एक बाइक खड़ी थी. बाद में पता चला कि चोरों ने उक्त बाइक को आईईएल गेट स्थित एक क्वार्टर से चोरी की थी, जिसे वहां लाकर खड़ी कर दी थी. नारायण साव ने वाहन चोरी की सूचना रात को ही पुलिस को दे दी थी. सूचना मिलते ही थाना प्रभारी अभिषेक महतो मौके पर पहुंचे और खोजबीन शुरू कर दी. पुलिस ने वहां से बाइक को जब्त कर थाना ले गई. थाना प्रभारी ने बताया कि पुलिस जांच कर रही है. वहीं रंजन पासवान ने बताया कि जब वह सुबह जगे तो देखा की उनकी बाइक घर पर नहीं है. वह घटना की सूचना देने थाना पहुंचे तो पता चला कि उनकी बाइक थाने में है. इसे भी पढ़ें- हर">https://lagatar.in/pm-modi-said-in-har-ghar-jal-utsav-program-10-crore-rural-families-of-the-country-have-joined-the-facility-of-clean-water/">हर

घर जल उत्सव कार्यक्रम में बोले PM मोदी, देश के 10 करोड़ ग्रामीण परिवार स्वच्छ पानी की सुविधा से जुड़ चुके हैं
[wpse_comments_template]  
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही