मोदी सरकार के नौ साल होने पर गिनाई उपलब्धियां
Bermo : भाजपा किसान मोर्चा के प्रदेश उपाध्यक्ष राजेश सिंह ने बेरमो विधानसभा के मकोली में रविवार 18 जून को जरूरतमंदों के बीच मच्छरदानी का वितरण किया. उन्होंने कहा कि गर्मी के मौसम में मच्छर का प्रकोप बढ़ जाता है. इसलिए लोगों के पास मच्छरदानी होनी जरूरी है. कहा कि अब तक वे पांच हजार मच्छरदानी का वितरण कर चुके हैं. मच्छरदानी वितरण के दौरान उन्होंने मोदी सरकार के नौ साल पूरा होने पर सरकार की उपलब्धियां भी गिनाई. उन्होंने कहा कि प्रधानमंत्री नरेंद्र मोदी गरीब परिवार से आते हैं. वे गरीबों की पीड़ा को समझने वाले एक संवेदनशील पीएम हैं. जाति, धर्म और वर्ग से ऊपर उठ कर सबका साथ, सबका विकास, सबका विश्वास और सबका प्रयास के मूलमंत्र के तहत मोदी सरकार ने काम किया है. झारखंड में महा जनसंपर्क अभियान शुरू किया गया है. भाजपा कार्यकर्ता राज्य के हरेक घरों के चौखट और चुल्हे तक पहुंचेगें. इस मौके पर भाजयुमो के फुसरो मंडल महामंत्री सूरज सिंह राठौर, शिवपूजन चौहान, सुनील वर्मा, संजय सिंह, वीरेन्द्र यादव, सचिन पटेल, अनिता देवी, उर्मिला देवी, मुनी देवी, गुड़िया देवी, सरस्वती देवी, चमेली देवी, असमा खातून, माघुरी देवी, पूर्णिमा देवी, राम प्रसाद राय,विष्णु चौहान व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-23-people-caught-stealing-electricity-case-filed/">यहभी पढ़ें : बेरमो : बिजली चोरी करते 23 लोग पकड़े गये, मुकदमा दर्ज़ [wpse_comments_template]
Leave a Comment