Search

 
 
 

बेरमो : 11वां वेतन समझौता होने पर मनाया गया विजय दिवस

 
Bermo : धनबाद कोलियरी कर्मचारी संघ दुग्दा कोलवाशरी शाखा ने मंगलवार को 11वां वेतन समझौता सम्पन्न होने पर विजय दिवस मानते हुए गेट मीटिंग की. मज़दूरों को वेतन समझौता के फायदे बताये गये. गेट मीटिंग की अध्यक्षता संघ के अध्यक्ष शेखर कुमार व संचालन ग्रेच्युटी बोर्ड के सदस्य घूरन प्रसाद ने किया. गेट मीटिंग को संबोधित करते हुए संघ के केंद्रीय अध्यक्ष उमेश कुमार सिंह ने कहा कि 11वां वेतन समझौता को लेकर जेबीसीसीआई के सदस्यों ने मज़दूरों के अधिकारों को प्रबंधन के समक्ष जोरदार तरीके से रखा. प्रबंधन को 19 प्रतिशत एमजीबी देने को बाध्य किया. 19 प्रतिशत एमजीबी मिलने से मज़दूरों को कटेगरी वाईज़ हजारों रुपये वेतन में बढ़ोतरी होगी. गेट मीटिंग में मज़दूर नेताओ ने जेबीसीसीआई सदस्यों को मज़दूर हित में किए गए कार्य के लिए धन्यवाद दिया. कार्यक्रम को संघ के क्षेत्रीय सचिव एसके मिश्रा, डी रजक, नवकान्त झा, सीके झा, सूर्यदेव सिंह, केपी यादव, इंद्रमणि चौहान, कौशलेंद्र पासवान, सुधीर सिंह, रामाशीष राम, भारत महतो, मनोज महतो, रूपलाल महतो, अवधेश सिंह, बीएन टुडू, रामानुज झा, फूलचंद राय समेत कई लोगो ने संबोधित किया. यह">https://lagatar.in/bokaro-anti-social-elements-set-a-parked-car-on-fire/">यह

भी पढ़ें : बोकारो : असामाजिक तत्वों ने खड़ी कार को किया आग के हवाले [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही