Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : चोर पकड़ने को रात तक झाड़ी में छुपे रहे ग्रामीण

Bermo : गोमिया प्रखण्ड के पडरिया के ग्रामीणों ने 07 जून की रात को नाटकीय ढंग से एक मवेशी चोर को पकड़कर पुलिस को सौंप दिया. ग्रामीणों ने बताया कि बुधवार की सुबह पडरिया के माधव यादव ने अपने बैल को चरने के लिए खोला था. लेकिन शाम को बैल घर वापस नहीं लौटा. उसके साथ गांव के ही नारायण यादव, करम यादव और बेलाटांड के गणेश रविदास के बैल भी गायब थे. वह अन्य ग्रामीणों के साथ बैल की खोजबीन में लगा था, तभी गांव से कुछ दूर गांगी जमुनी सुतिया नाला के निकट झाडी में दो बैल को बंधे दिखे. ग्रामीणों ने जाल बिछाकर मवेशी चोर को पकडा मवेशी चोर को पकड़ने के लिए ग्रामीण झाडी में छिप गए. रात के करीब 9 बजे एक बाइक से चार लोग वहां पहुंचे. एक व्यक्ति झाडी से बैल को खोलकर ले जाने लगा, तभी ग्रामीणों ने उसे घेरकर पकड़ लिया. इस दौरान तीन चोर वहां से भाग गए. ग्रामीणों ने पकड़े गए चोर को पुलिस को सौंप दिया. गोमिया पुलिस ने पूछताछ के बाद तीन बैल बरामद किया गोमिया थाना प्रभारी राजेश रंजन ने बताया कि ग्रामीणों ने झिरकी निवासी लालमोहम्मद उर्फ मोटका को पकड़कर थाना को सौंपा था. उससे पूछताछ करने पर तीन और बैलों को बरामद किया गया है. आरापी ने तीन अन्य व्यक्ति का नाम भी बताया है, जो इस घटना में  शामिल हैं. तीनों आरोपी फरार हैं जिसे पुलिस तलाश कर रही है. इस संबंध में गोमिया थाना में मामला दर्ज किया गया है. यह">https://lagatar.in/wp-admin/post.php?post=661920&action=edit">यह

भी पढ़ें:बेरमो : झारखंडी वनोत्पाद पियार बेचकर ग्रामीणों ने कमाया दस लाख [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही