Search

 
 
 

बेरमो :  स्वांग जलापूर्ति योजना को लेकर ग्रामीणों की बैठक, कई मुद्दों पर हुई चर्चा

 
Bermo : गोमिया में पेयजल संकट से ग्रामीण परेशान हैं. इस क्षेत्र का कोई भी ऐसा गांव नहीं जहां पानी को लेकर ग्रामीण त्रस्त नहीं हैं. इसी समस्या को लेकर गोमिया के गंझूडीह गांव में ग्रामीणों की एक बैठक हुई. बैठक की अध्यक्षता अभिमन्यु राम ने की. बैठक में वार्ड सदस्य तारा राम, गीता देवी, सहित बड़ी संख्या में ग्रामीण उपस्थित थे. उन्होंने कहा कि स्वांग जलापूर्ति योजना को लेकर चर्चा हुई. दरअसल आजादी के बाद स्वांग जलापूर्ति योजना से दलित बहुल गांव गंझूडीह और करमटिया गांव को घर घर नल से पानी मिलेगी. अभी इस योजना से पानी सप्लाई का टेस्टिंग चल रहा है, लेकिन इस योजना को फेल करने में अगल-बगल गांव के लोग लग गए हैं. इसे भी पढ़ें- बिहार">https://lagatar.in/heera-bhagat-is-father-in-law-of-bjp-mlc-dilip-jaiswal-from-bihar-tanuj-khatri/">बिहार

से भाजपा एमएलसी दिलीप जायसवाल के ससुर हैं हीरा भगत : तनुज खत्री

जहां पहले से कनेक्शन वहीं दिया जा रहा दूसरा कनेक्शन- ग्रामीण

लोगों का कहना है कि स्वांग जलापूर्ति योजना के मैप के बाहर के लोगों को पानी का कनेक्शन देने की बात सामने आई है. उन्होंने कहा कि यदि ऐसा हुआ तो इसका पुरजोर विरोध किया जाएगा. उन्होंने कहा कि वे नहीं चाहते हैं कि दलित समाज की महिलाएं को घर पर पानी मिले. इसलिए स्वांग जलापूर्ति योजना को बर्बाद करने के लिए जहां पहले से पानी का कनेक्शन है वहां दूसरा कनेक्शन देने की साजिश रची जा रही है. उन्होंने कहा कि इस संबंध में पेयजल आपूर्ति विभाग के मंत्री सहित अनुसूचित जाति आयोग को को अवगत कराया जाएगा. मौके पर सुंदर लाल राम, नरेश, भरत, बालेश्वर राम, दशरथ, शम्भू, बासुदेव, सुभाष, राजू, प्रेम सहित अन्य लोग उपस्थित थे. [wpse_comments_template]
Comments
Leave a Comment
Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही