Search

Advertisement
Advertisement
Advertisement

बेरमो : सीसीएल के खिलाफ ग्रामीण गोलबंद, मकान तोड़ रहे जेसीबी को रोका

प्रबंधन पर नियोजन, मुआवज़ा और पुनर्वास बिना विस्थापित करने का आरोप
Bermo : सीसीएल के बीएंडके क्षेत्र अंतर्गत कारो परियोजना से प्रभावित कारो के ग्रामीण सीसीएल के खिलाफ गोलबंद होकर विरोध कर रहे हैं. ग्रामीण सह झारखंड मुक्ति मोर्चा बेरमो प्रखंड के अध्यक्ष रंजीत महतो ने कहा कि वे अपने पूर्वजो की जमीन पर मकान का निर्माण कर बसे हुए हैं. अब सीसीएल प्रबंधन ने उन्हें हटाने की तैयारी शुरू कर दिया है. उन्होंने बेरमो सीओ को पत्र लिखकर कहा है कि उन्हें सिर्फ़ मकान का मुआवजा दिया गया. लेकिन जमीन का मुआवज़ा नहीं मिला है. इसके बावजूद सीसीएल प्रबंधन निर्माणाधीन मकान को जेसीबी लगाकर तोड़ रहा है. इतना ही नहीं अभी भी विस्थापितों को पुनर्वास के लिए जगह नहीं दी गई. ग्रामीणों ने इस दौरान एक पुराने घर को जेसीबी से तोड़ने के प्रयास का विरोध किया. सीसीएल कारो प्रबंधन के खिलाफ नारेबाजी भी की. विरोध प्रदर्शन के दौरान लोगों ने कहा कि कारो बस्ती के सैकड़ों लोगों की जमीन कोयला खनन में चली गई. लोग खेती से वंचित हो गए. अब दशकों से रह रहे लोगों को उजाड़ने का प्रयास सीसीएल प्रबंधन बिना नौकरी, पुनर्वास और मिआवजा दिए कर रहा है. मौके पर कलावती देवी, सुमित कुमार, पिंटू रवानी, रविंद्र महतो, शेखर महतो, राहुल सोनार, शेखर सुमन, बसंती देवी ,कुंती देवी, सपना देवी, सुशीला देवी, अजय महतो, शिव शंकर महतो व अन्य उपस्थित थे. यह">https://lagatar.in/bermo-hanumanjis-statue-disintegrated-in-the-temple-and-disappeared-anger-among-people/">यह

भी पढ़ें : बेरमो : मंदिर में हनुमानजी की प्रतिमा को खंडित कर किया गायब, लोगों में आक्रोश [wpse_comments_template]

Comments

Leave a Comment

Follow us on WhatsApp

Lagatar Media

Lagatar Media App
बेहतर न्यूज़ अनुभव
Lagatar Media App
ब्राउज़र में ही